पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज, कालीथान बलरामपुर में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती

Guru Gobind Singh Ji's birth anniversary was celebrated with devotion and enthusiasm at Pioneer Public School and College, Kalithan, Balrampur.
 
श्रद्धा

बलरामपुर।  शहर के प्रतिष्ठित अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज, कालीथान में 27 दिसंबर 2025 को सिख धर्म के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। यह पर्व सिख समुदाय द्वारा प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी, उप-प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय एवं उप-प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर डॉ. एम.पी. तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन, विचारों और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी ने 1699 ईस्वी में खालसा पंथ की स्थापना कर सिख इतिहास को नई दिशा दी। उन्होंने गुरु परंपरा को समाप्त करते हुए गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का शाश्वत गुरु घोषित किया, जो सिख समाज के लिए एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी निर्णय था।

jop[iop

डॉ. तिवारी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने अपना संपूर्ण जीवन सत्य, साहस और मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” का संदेश देकर उन्होंने समाज में एकता और आत्मसम्मान की भावना जागृत की। मुगल शासकों और अन्य अत्याचारियों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए उन्होंने धर्म और न्याय की रक्षा की।

koio

उन्होंने यह भी बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी न केवल महान योद्धा थे, बल्कि वे विद्वान, लेखक और कवि भी थे। उन्हें संस्कृत, फारसी, पंजाबी और अरबी भाषाओं का गहन ज्ञान था तथा उनके द्वारा रचित अनेक ग्रंथ आज भी सिख समाज में आदरपूर्वक पढ़े जाते हैं।

iouiui

जयंती के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें आराध्या पाण्डेय, श्रेयसी तिवारी, सुभिक्षा मिश्रा, श्रेया श्रीवास्तव, मरियम आबदीन एवं सृष्टि श्रीवास्तव ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

jhioji

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित शिखा पाण्डेय, राघवेंद्र त्रिपाठी, उर्वशी शुक्ला, अशोक कुमार शुक्ला, ए.के. तिवारी, टी.एन. शुक्ल, पूनम चौहान, राजमणि, लता श्रीवास्तव, किरण मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, कपिल निषाद, विश्वनाथ तिवारी, राजीव श्रीवास्तव एवं मनोज शुक्ला उपस्थित रहे। समारोह का समापन गुरु गोविंद सिंह जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Tags