गुरु पूर्णिमा पर पतंजलिपुरी कोंडर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया गुरु पर्व महोत्सव

The Guru Parv festival was celebrated with reverence and devotion at Patanjalipuri Kondar on Guru Purnima.
 
गकज
गोण्डा। (ब्यूरो चीफ: आर. एल. पाण्डेय)
जनपद गोण्डा के विकासखंड वजीरगंज स्थित पतंजलिपुरी कोंडर में आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। योग के जनक महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली मानी जाने वाली इस पावन भूमि पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

सनातन धर्म परिषद एवं श्री पतंजलि जन्मभूमि न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालु भक्तों के साथ माताओं एवं बहनों ने भी श्रद्धापूर्वक पूजन कर गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था और समर्पण व्यक्त किया। पूजन के उपरांत उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


सनातन धर्म परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का यह पर्व भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देते हैं।

Tags