गुरु रविदास सरोवर, जुंडला बनेगा आध्यात्मिक, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना का केंद्र : सुरजीत कुमार
Guru Ravidas Sarovar, Jundla will become a centre of spirituality, social harmony and national consciousness – Surjeet Kumar
Wed, 18 Mar 2026
जुंडला (हरियाणा)। शिरोमणि गुरु रविदास महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार का गुरु रविदास सरोवर, जुंडला पर आगमन हुआ। इस दौरान मिशन के राष्ट्रीय महासचिव राजेश पाढ़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश जानी सहित कार्यकारिणी के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया।
मिशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय सचिव आचार्य सुनील दास ने सुरजीत कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में सुरजीत कुमार ने गुरु रविदास के जीवन और विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि गुरु रविदास सरोवर एक पावन स्थल है, जो उनके चरणों से जुड़ा हुआ है और समाज को निरंतर प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है।

उन्होंने बताया कि सरोवर को एक बड़े आध्यात्मिक एवं सामाजिक केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। साथ ही शिरोमणि गुरु रविदास महापीठ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम के माध्यम से इस परियोजना को नरेन्द्र मोदी तक प्रमुखता से पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर आचार्य सुनील दास ने कहा कि संत समाज को समानता, प्रेम और मानवता का मार्ग दिखाते हैं तथा गुरु रविदास जी के ‘बेगमपुरा’ के आदर्श को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सरोवर भविष्य में सामाजिक चेतना और समरसता का प्रमुख केंद्र बन सकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने गुरु रविदास सरोवर के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जागृति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मदान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
