पहले बड़े मंगल पर चांदी के वर्क से हुआ हनुमान जी का श्रृंगार

On the first 'Bada Mangal', Lord Hanuman was adorned with silver leaf.
 
dddd

लखनऊ: ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को चौक कोतवाली स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने हनुमान जी की प्रतिमा का गंगाजल से अभिषेक कराया। इसके बाद तिल के तेल, नए वस्त्र एवं चांदी के वर्क से भगवान हनुमान का विशेष श्रृंगार किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के उपरांत भव्य आरती आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

iiii

महंत विशाल गौड़ के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया तथा प्रभु हनुमान से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

Tags