हरदोई: संजीत पासी बने आजाद समाज पार्टी (कांसीराम) युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, 2027 में चंद्रशेखर आजाद को CM बनाने का लिया संकल्प
वरिष्ठ नेतृत्व ने सौंपी जिम्मेदारी
आजाद समाज पार्टी (कांसीराम) के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी सुनील कुमार चितौड़ के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए, लखनऊ मंडल संयोजक प्रभारी विनोद कुमार गौतम ने संजीत पासी के नाम की घोषणा की। पार्टी नेतृत्व को भरोसा है कि संजीत पासी की सक्रियता से जिले में युवाओं का जुड़ाव संगठन के प्रति और अधिक बढ़ेगा।
बहुजन महापुरुषों के विचारों को घर-घर पहुँचाने का लक्ष्य
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीत पासी ने जिम्मेदारी मिलने के बाद बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम जी को नमन करते हुए अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा हमारा मुख्य उद्देश्य बहुजन महापुरुषों के क्रांतिकारी विचारों को हरदोई के जन-जन तक पहुँचाना है। जिले की सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को इतना मजबूत किया जाएगा कि 2027 के चुनाव में पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करे।"
2027 के लिए बड़ा लक्ष्य: चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाना
संजीत पासी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व पर अटूट विश्वास जताते हुए कहा कि आज पूरे देश में वंचितों और शोषितों की असली आवाज चंद्रशेखर आजाद ही हैं।
-
न्यायपूर्ण समाज: उन्होंने दावा किया कि 2027 में चंद्रशेखर आजाद के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त समाज की स्थापना होगी।
-
शोषितों का सपना: मुख्यमंत्री के रूप में उनके नेतृत्व से ही गरीब, पिछड़ों और पीड़ितों के सपने साकार होंगे और सबको समान न्याय मिलेगा।
भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा
वर्तमान राजनीतिक हालातों पर चर्चा करते हुए संजीत पासी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे आम जनता त्रस्त है। उन्होंने युवाओं से एकजुट होने की अपील की ताकि आने वाले समय में एक परिवर्तनकारी सरकार बनाई जा सके।
