Powered by myUpchar
हरदोई की पचदेवरा पुलिस ने वांछित 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Pachdevra police of Hardoi arrested 06 wanted accused
Sat, 15 Mar 2025

लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)। हरदोई की पचदेवरा पुलिस के मुताबिक दिनांक 14.03.2025 को वादी श्री रामौतार पुत्र लाखन यादव निवासी ग्राम सकरापुर मजरा हथौडा थाना पचदेवरा जनपद हरदोई द्वारा थाना पचदेवरा पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्तगण 1. अहिबरन यादव पुत्र रामस्वरुप यादव
2. अजयपाल 3. जगबीर 4. शरदवीर पुत्रगण अहिबरन यादव व 04 अन्य नामजद अभियुक्तों द्वारा मनोज, मुकेश व सोनू के साथ गाड़ी निकालने के विवाद को लेकर गाली-गलौज व मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय हरदोई में भर्ती कराया गया। मुकेश उपरोक्त को बेहतर उपचार हेतु ट्रॉमा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया। आज दिनांक 15.03.2025 को मुकेश पुत्र रक्षपाल की ट्रामा सेन्टर लखनऊ में मृत्यु हो गई। इस सम्बन्ध में थाना पचदेवरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही-
थाना पचदेवरा पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तगण 1. अहिबरन यादव पुत्र रामस्वरुप यादव 2. अजयपाल 3. जगबीर 4. शरदवीर पुत्रगण अहिबरन यादव व विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्तगण 5. रामनाथ पुत्र रामस्वरुप 6. चन्द्रपाल पुत्र रामनाथ सर्वनिवासीगण ग्राम सकरापुर मजरा हथौडा थाना पचदेवरा जनपद हरदोई को हिरासत में लिया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
हिरासत में लिये गये अभियुक्तों का नाम व पता-
1. अहिबरन यादव पुत्र रामस्वरुप यादव निवासी ग्राम सकरापुर मजरा हथौडा थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।
2. अजयपाल पुत्र अहिबरन निवासी ग्राम सकरापुर मजरा हथौडा थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।
3. जगबीर पुत्र अहिबरन निवासी ग्राम सकरापुर मजरा हथौडा थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।
4. शरदवीर पुत्र अहिबरन निवासी ग्राम सकरापुर मजरा हथौडा थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।
5. रामनाथ पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम सकरापुर मजरा हथौडा थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।
6. चन्द्रपाल पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम सकरापुर मजरा हथौडा थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।
पलिस टीम का विवरण-
1. प्र०नि० अब्दुल जब्बार खां थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।
2.उ0नि0 रवि कुमार थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।
3.उ0नि0 मोहित कुमार थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।
4. का0 जयपाल थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।
5. का0 राकेश थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।