हरिद्वार: 'हर मोर्चे पर विफल है भाजपा सरकार', ज्वालापुर में बोले कांग्रेस उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह; पट्टे बहाल करने का लिया संकल्प
बहुजन महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ा रही है कांग्रेस
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह अठवाल ने कहा कि आज देश और प्रदेश में बहुजन महापुरुषों की मूल विचारधारा और उनके सिद्धांतों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए केवल कांग्रेस पार्टी ही पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है। उन्होंने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया: केंद्र और उत्तराखंड की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। यह सरकार सोची-समझी रणनीति के तहत अनुसूचित जाति (SC), पिछड़े वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यक समाज के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने और उन्हें समाप्त करने का प्रयास कर रही है।"
गरीबों के छीने गए पट्टे, कांग्रेस सरकार में बहाली का संकल्प
हरिद्वार जिले की स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा जनपद के अत्यंत गरीब और भूमिहीन परिवारों को जीवन-यापन और कृषि के लिए पट्टे (जमीन) आवंटित किए गए थे। लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही उन गरीब परिवारों के पट्टों को निरस्त कर उनके अधिकारों पर डाका डाला है।
उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इन छीने गए पट्टों को दोबारा बहाल कराने के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने और कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लें।
इस महत्वपूर्ण राजनैतिक कार्यक्रम और बैठकों के अवसर पर आदेश प्रधान, प्रमोद ठेकेदार, अर्जुन कुमार, अंकेश, आकाश सिंह, राजेंद्र कुमार, मास्टर विनोद कुमार, जयकरण पाल, सतीश कुमार, हितेश, रघुवीर, साधुराम और किसन सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
