13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा को एम्स दिल्ली में दी जाएगी अंतिम विदाई

Harish Rana, who was in a coma for 13 years, will be given a final farewell at AIIMS Delhi.
 
Harish Rana, who was in a coma for 13 years, will be given a final farewell at AIIMS Delhi.
नई दिल्ली। करीब 13 वर्षों से कोमा की स्थिति में जीवन बिता रहे हरीश राणा की जिंदगी की लंबी और पीड़ादायक यात्रा अब समाप्ति की ओर है। उन्हें दिल्ली के All India Institute of Medical Sciences (एम्स) में अंतिम विदाई देने की तैयारी की जा रही है।

परिवार के लिए यह फैसला बेहद भावुक और कठिन रहा। हरीश राणा के इलाज के लिए उनके परिजनों ने पिछले कई वर्षों में अपनी लगभग सारी जमा-पूंजी खर्च कर दी। बेहतर इलाज की उम्मीद में उन्होंने लगातार अस्पतालों के चक्कर लगाए, यहां तक कि इलाज के लिए संपत्ति तक बेचनी पड़ी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद हरीश की हालत में कोई सुधार नहीं हो सका।

Hhhh

लगातार चल रही इस पीड़ा और असहाय स्थिति को देखते हुए परिवार ने अंततः Supreme Court of India का दरवाजा खटखटाया और इच्छा मृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति मांगी। मामले की संवेदनशीलता और मेडिकल रिपोर्टों का अध्ययन करने के बाद अदालत ने विशेष परिस्थितियों में अनुमति प्रदान कर दी।
बताया जाता है कि यह फैसला सुनाते समय अदालत का माहौल भी भावुक हो गया था। लंबे समय से बेटे को इस स्थिति में देख रहे परिवार के लिए यह निर्णय दर्द भरा जरूर है, लेकिन इसे उन्होंने अपने प्रियजन को लंबे कष्ट से मुक्ति दिलाने का एकमात्र रास्ता माना।
Dbdbdb
हरीश राणा का यह मामला देश में इच्छा मृत्यु को लेकर चल रही बहस के बीच एक संवेदनशील उदाहरण बनकर सामने आया है, जिसने चिकित्सा, कानून और मानवीय संवेदनाओं से जुड़े कई सवालों को फिर से चर्चा में ला दिया है।

Tags