हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा से मिला जन समर्थन, कांग्रेस में नई ऊर्जा
लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा नोटिस से कार्यकर्ता असमंजस्य में देहरादून। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के सिंह द्वार से धन्यवाद जनसंवाद यात्रा को शुरू किया , इस धन्यवाद और जनसंवाद यात्रा से उमड़ा जन समर्थन से कांग्रेस पार्टी को एक मजबूत नई ऊर्जा मिली है इस यात्रा के काफिले में सैकड़ों गाड़ियां शामिल थीं कई हज़ारों की संख्या कार्यक्रता व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया,
इस यात्रा से उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार विफलताओं को उजागर किया, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या , कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने बाद संविधान विरोधी, आदि मुख्य उद्देश्य को जनमानस को बताया , कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड की प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा जी ने नोटिस देकर यात्रा रोकने का आदेश दिया हल्द्वानी के दौरे पर निकले हरीश रावत अपनी यात्रा को बीच में ही छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं रावत ने कहा कि वह जल्दी ही दिल्ली में पार्टी के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी शैलजा से मिलेंगे। हरीश रावत की इस बहुचर्चित यात्रा को पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और उनके समर्थकों का जबरदस्त साथ मिल रहा था जिससे रावत की स्थिति मजबूत हो रही थी। उत्तराखंड की कांग्रेस पार्टी की प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा की नोटिस के मुताबिक कार्यकताओं और पदाधिकारियों का मनोबल टूटा और असमंजस्य बना हुआ है, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का कहना है की हरीश रावत की धन्यवाद और जनसंवाद यात्रा कोई निजी एजेंडा नहीं था कांग्रेस पार्टी को उत्तराखंड में मजबूत बनाकर के कांग्रेस पार्टी की स्थापित करना था,
