नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा का दबदबा, 8 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर कायम

Haryana Dominates National Wrestling Championship, Retains Top Spot with 8 Gold Medals
 
cgyhc

गोण्डा के नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय ओपन सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले संपन्न हो गए। सोमवार देर शाम जारी परिणामों में हरियाणा ने 8 स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। टीम रैंकिंग में हरियाणा 235 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता में 28 राज्यों के कुल 593 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं दिल्ली 88 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड 60 अंकों के साथ तीसरे और उत्तर प्रदेश 57 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। आयोजकों के मुताबिक, ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिताएं अभी जारी हैं। कुछ फाइनल मुकाबले देर रात तक खेले जाएंगे, जबकि शेष फाइनल मंगलवार सुबह कराए जाएंगे। इसके बाद महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

57 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के सागर ने स्वर्ण, रूपेश ने रजत और साहिल ने कांस्य पदक जीता। 61 किलोग्राम में हरियाणा के अभिषेक ने स्वर्ण, सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के भुवनेश ने रजत और हरियाणा के विवेक ने कांस्य पदक हासिल किया।

hf

65 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के सावन सतीश ने स्वर्ण, उदित ने रजत और अजय ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 70 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के अनुज कुमार ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के तेजवीर सिंह यादव ने रजत और हरियाणा के राकेश कुमार ने कांस्य पदक जीता।

74 किलोग्राम वर्ग में दिल्ली के यश ने स्वर्ण, सौरभ शेरावत ने रजत और हरियाणा के नवीन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 79 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के नवीन ने स्वर्ण, सचिन ने रजत और दिल्ली के ऋतिक राणा ने कांस्य पदक जीता।

86 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के दीपक ने स्वर्ण, साहिल दलाल ने रजत और दिल्ली के पुष्पेंद्र दलाल ने कांस्य पदक हासिल किया। 92 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के दीपक पूनिया ने पहला, वंश ने दूसरा और राजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

xdrtr

97 किलोग्राम वर्ग में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के पृथ्वीराज ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हरियाणा के प्रवीण कुमार दूसरे और विशाल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 125 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के शुभम ढिल्लोन ने पहला, चिराग ने दूसरा और रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Tags