हरियाणा नतीजों ने कांग्रेसी एजेंडे की निकाली हवा,भाजपा की ऐतिहासिक हैट्रिक- अजीत सिंह बब्बन

Haryana results have deflated the Congress agenda, BJP has achieved a historic hat-trick: Ajit Singh Babban
 
Haryana results have deflated the Congress agenda, BJP has achieved a historic hat-trick: Ajit Singh Babban
हरदोई(अम्बरीष कुमार सक्सेना)  लोकसभा चुनाव के बाद दो राज्यों के आए चुनाव नतीजों ने जहां विपक्ष की लंबी उड़ान के सपने पर ब्रेक लगा दिया तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।

हाल के लोकसभा नतीजों के बाद कांग्रेस गठबंधन देश में जनता के बीच यह संदेश देने में लगा था कि भाजपा का समय अब खत्म हो रहा है। इसी बीच जम्मू और हरियाणा राज्य के चुनाव कांग्रेस और भाजपा के लिए साख का सवाल बने हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार प्रहार करते रहे। उन्होंने भाजपा को किसान और पिछड़ा विरोधी साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विपक्षी दलों ने ऐसी रणनीति बनाई कि उसे हर वर्ग का विरोधी साबित करने लगे पर चुनाव नतीजों ने सभी के अरमानों पर पानी फेर दिया।

शाम चार बजे तक आए रुझानों  में भाजपा को बहुमत का आंकड़ा पार करते देख कांग्रेसी जहां सन्नाटे में आ गए वही देश भर में भाजपा कार्यकर्ता नाच गाने और पटाखे फोड़ कर जश्न मना रहें।हरदोई भाजपा कार्यालय पर भी जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन एवं उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने राज्य चुनाव के जीत का जोर शोर से जश्न मनाया और मिठाइयों से मुंह मीठा किया। इस मौके पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस की कुठित मानसिकता के नेता देश में अराजकता का जो माहौल बनाना चाह रहे थे उसे हरियाणा की जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना विश्वास जता कर इन नतीजों के जरिए ऐसे दलों पर एक करारा तमाचा मारा है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर आज भी देश की जनता का अभूतपूर्व विश्वास कायम है। देश का बच्चा हो, युवा हो, महिला हो, किसान हो, जवान हो, वृद्ध हो सबके विकास के लिए चौबीस घंटे निरंतर काम करते रहते है। देश आज जिस गति से विकास के कीर्तिमान स्थापित कर रहा है वह कांग्रेसियों को हजम नही हो रहा। ये वही कांग्रेस है जिसने देश को हमेशा बाटने का काम किया। उसी परिपाटी पर चलते हुए राहुल गांधी जहां विदेश में जाकर भारत और भारतीयों के खिलाफ आग उगलते है तो देश में रहकर देशवासियों को जाति में बाटने के एजेंडे में शामिल होते है।

देशवासी कांग्रेस और राहुल गांधी के कृत्यों से वाकिफ है कि वह पिछड़े और दलितों की सिर्फ बात करते है पर जब हक देने की बात आती है तो मुंह छिपाकर निकल लेते है। इसका उदाहरण मध्य प्रदेश के चुनाव में जनता ने देखा था कि कैसे कमलनाथ ने उत्तर प्रदेश के ओबीसी नेता के दल के गठबंधन के सवाल पर उन्हें दुत्कारा था, नतीजा कांग्रेस मध्यप्रदेश से साफ, वही काम कांग्रेस ने हरियाणा में किया। देश और हरियाणा प्रदेश की दलित समाज से आती सशक्त महिला सांसद को उपशब्दों से नवाजा गया। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। जनता सब देखती है। उसे मालूम है देश और सर्व समाज के उत्थान के लिए भाजपा दिल से काम रही है वही कांग्रेस सिर्फ सत्ता की सीढ़ी चढ़ने के लिए ओबीसी और एससी समाज को साधने की कोशिश करती है। उसे उनके विकास से कोई सरोकार नहीं। जम्मू कश्मीर के नतीजों पर कहा कि भाजपा ने कश्मीर घाटी में किश्तवाड़ विधानसभा सीट जीतकर कमल खिलाने का काम किया है। भाजपा आने वाले समय में अब इससे आगे ही बढ़ेगी और कश्मीर को भारत का स्विट्जरलैंड बनाएगी। जो सशक्त भारत की एक सशक्त पहचान बनेगी। 

जिला कार्यालय पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ओम वर्मा सत्येंद्र राजपूत पूर्व जिला उपाध्यक्ष आजाद भदोरिया जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, सहमीडिया प्रभारी परेश गुप्ता मुकुल सिंह आशा आदर्श दीपक मिश्रा हर्षित मिश्रा मौजूद रहे।

Tags