पलहरी गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर, टीबी के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

महर्षि यूनिवर्सिटी के स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की जांच, विद्यार्थियों ने निकाली टीबी जागरूकता रैली

 
edwq

लखनऊ। महर्षि यूनिवर्सिटी, लखनऊ कैंपस के महर्षि स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (MSOPS) की ओर से आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के सहयोग से शनिवार को आईआईएम लखनऊ के पास स्थित पलहरी गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं टीबी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

हिंद हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर, लखनऊ के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच, बीमारियों की समय पर पहचान और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना रहा।

स्वास्थ्य जांच के लिए गठित चिकित्सा टीम में डॉ. तबरेज खान (एमएस, ईएनटी), डॉ. सूफिया खानम (प्रसूति एवं स्त्री रोग), नर्सिंग ऑफिसर मुस्कान और साकिब शामिल रहे। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया।

k][ik

टीबी के लक्षण और समय पर उपचार की दी जानकारी

स्वास्थ्य शिविर के साथ गांव में टीबी जागरूकता रैली भी निकाली गई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने रैली में भाग लेकर ग्रामीणों को टीबी के प्रमुख लक्षणों, समय पर जांच कराने और उपचार पूरा करने के महत्व के बारे में जानकारी दी।

रैली के दौरान “टीबी मुक्त भारत—हमारा संकल्प, हमारी जिम्मेदारी” का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को टीबी से बचाव और बीमारी के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया कि इस तरह के सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और लोगों को निवारक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

strge

विश्वविद्यालय प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. बी.पी. सिंह, कुलसचिव डॉ. गिरीश छिमवाल और डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. राजेश सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

आयोजन में डीन अकादमिक्स प्रो. (डॉ.) नीरज जैन, डीन MSOPS डॉ. पवन कुमार, डिप्टी डीन डॉ. निधि श्रीवास्तव, फैकल्टी सदस्य श्रीमती अंकिता मिश्रा एवं डॉ. सुगत शुक्ला तथा NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सपन अस्थाना का सहयोग रहा।

स्वास्थ्य जांच शिविर और जागरूकता रैली के माध्यम से विश्वविद्यालय ने ग्रामीण समुदाय को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने तथा बीमारी की समय पर पहचान और बचाव के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

Tags