डॉ. सूर्यकान्त को टीबी आईसीयू कमेटी का चेयरमैन बनाकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया लखनऊ का सम्मान : हाजी शाफिन कुरैशी

टीबी रोगियों के लिए डॉ. सूर्यकान्त के अथक प्रयासों का हुआ सम्मान : शिराज उद्दीन
 
टीबी रोगियों के लिए डॉ. सूर्यकान्त के अथक प्रयासों का हुआ सम्मान : शिराज उद्दीन
लखनऊ। मशहूर समाजसेवी एवं न्यू सिटी हॉस्पिटल, टूरियागंज के डायरेक्टर हाजी शाफिन कुरैशी ने आज किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) पहुंचकर डॉ. सूर्यकान्त को टीबी आईसीयू कमेटी का राष्ट्रीय चेयरमैन बनाए जाने पर बधाई दी।

हाजी शाफिन कुरैशी ने कहा कि डॉ. सूर्यकान्त केवल लखनऊ ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का गौरव हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उन्हें इस महत्वपूर्ण समिति का चेयरमैन बनाकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को सम्मानित किया गया है। इसके लिए हम सभी लखनऊवासियों की ओर से भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. सूर्यकान्त हमेशा की तरह इस जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ निभाएंगे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में डॉ. सूर्यकान्त के प्रशंसक एवं शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उन्हें शुभकामनाएं देने उनके कार्यालय पहुंचे।
ट्विंकलिंग स्टार प्ले स्कूल के मैनेजर शिराज उद्दीन ने बताया कि किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त को राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। देश में गंभीर क्षय रोग (टीबी) मरीजों के बेहतर उपचार के लिए “टीबी कमिटेड आईसीयू” हेतु स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) एवं गाइडलाइन तैयार करने के लिए गठित राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति का चेयरमैन बनाया गया है।
यह समिति राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी), स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्य करेगी तथा गंभीर टीबी मरीजों के उपचार के लिए आईसीयू की मानक प्रणाली विकसित करेगी।
उन्होंने बताया कि देश में अभी तक टीबी मरीजों के लिए अलग से आईसीयू की सुविधा उपलब्ध नहीं है। डॉ. सूर्यकान्त पिछले 10 वर्षों से लगातार प्रयास कर रहे थे कि देश के हर टीबी विभाग में टीबी रोगियों के लिए अलग आईसीयू की सुविधा उपलब्ध हो। भारत सरकार ने उनके इन प्रयासों को संज्ञान में लेते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी है।

Tags