पेंशन आएगी तब नई पैंट लूंगा पहली कक्षा के मासूम की यह बात सुनकर शिक्षक की आंखें भर आईं।
I'll buy new pants when my pension comes..." The teacher's eyes filled with tears after hearing this from the innocent first-grade student.
Sun, 15 Mar 2026
राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन के बमनपुरा स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा 1 का छात्र राज फटी हुई पैंट पहनकर स्कूल आया था। जब शिक्षक शुभम शेरवाल ने उससे कारण पूछा तो बच्चे ने मासूमियत से कहा—
“मेरे मम्मी-पापा नहीं हैं… जब दादी की पेंशन आएगी, तब नई पैंट ले लूंगा।”
यह सुनकर शिक्षक भावुक हो गए। दरअसल राज की मां का निधन तब हो गया था जब वह सिर्फ एक साल का था, और छह महीने पहले उसके पिता भी दुनिया छोड़ गए। अब वह अपनी बुजुर्ग दादी और दो भाई-बहनों के साथ बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन बिता रहा है।

अगले ही दिन शिक्षक शुभम शेरवाल ने अपने पैसों से राज के लिए नई पैंट और शर्ट खरीदकर दी। जब राज ने नए कपड़े पहनकर मुस्कुराते हुए स्कूल में कदम रखा, तो वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने भी इस बच्चे की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
