मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ में ‘हार्ट हेल्थ कार्निवल’ का आयोजन, बढ़ते हृदय रोगों को लेकर लोगों को किया जागरूक
हर उम्र को प्रभावित कर रहे हृदय रोग
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, डॉ. नकुल सिन्हा, चेयरमैन – कार्डियोलॉजी, कार्डियक साइंसेज़, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने कहा कि पहले दिल की बीमारियों को केवल बुजुर्गों की समस्या माना जाता था, लेकिन अब यह किशोरों और युवाओं को भी प्रभावित कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान और अस्वस्थ जीवनशैली इसके प्रमुख कारण हैं। इसके चलते हार्ट अटैक और अचानक मौत जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं।हृदय की पंपिंग क्षमता कम होने पर हार्ट फेल्योर हो सकता है, चाहे पंपिंग क्रिया सामान्य दिखे। भारतीयों में विशेष समस्या यह है कि कई बार बिना अधिक मोटापे के भी पेट में अतिरिक्त चर्बी जमा होती है, जो हृदय को प्रभावित करती है। कुछ जेनेटिक और वंशानुगत कारण भी हैं, जो अचानक हृदय की धड़कन को असामान्य बना सकते हैं और यह कई बार घातक साबित होते हैं।”
साइलेंट हार्ट अटैक पर चेतावनी
डॉ. अम्बुकेश्वर सिंह, एसोसिएट डायरेक्टर एवं यूनिट हेड, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी ने साइलेंट हार्ट अटैक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसे हार्ट अटैक में सामान्य लक्षण जैसे सीने में दर्द या सांस फूलना नहीं होते।
उन्होंने कहा,साइलेंट हार्ट अटैक कुल मामलों में 5% से 10% तक होते हैं और यह समस्या खासकर डायबिटीज़ से ग्रस्त लोगों में ज्यादा पाई जाती है।”
पर्यावरणीय बदलाव भी जिम्मेदार
प्रो. डॉ. डी. प्रभाकरन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सेंटर फॉर क्रॉनिक डिज़ीज़ कंट्रोल (CCDC) ने बताया कि भारत में हृदय रोगों की बढ़ती दर का बड़ा कारण वायु प्रदूषण भी है।
उन्होंने कहा कि,भारत में हर साल लगभग 1.27 मिलियन लोगों की मौत वायु प्रदूषण से होती है, जिनमें से आधी मौतें हृदय रोगों से जुड़ी होती हैं। प्रदूषण दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा 48% तक बढ़ा देता है। शहरीकरण और कुपोषण भी इस समस्या को और गंभीर बना रहे हैं।”
कार्यक्रम की विशेष झलकियाँ
इस आयोजन में कई आकर्षक और जागरूकता बढ़ाने वाली गतिविधियाँ शामिल रहीं:
-
ज़ुम्बा सेशन – फिटनेस को मजेदार ढंग से प्रस्तुत किया गया।
-
हार्ट हेल्थ पर नाटक – संदेश को मनोरंजन के साथ जोड़ा गया।
-
बलून लिफ्ट सेरेमनी – स्वस्थ जीवन की ओर उड़ान का प्रतीक।
-
निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण – प्रतिभागियों के लिए हेल्थ चेकअप।
-
डायट और न्यूट्रिशन स्टॉल – हृदय-स्वास्थ्य के लिए खानपान पर परामर्श।
यह विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित मेला न केवल जानकारीपूर्ण रहा बल्कि प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक और उपयोगी भी सिद्ध हुआ। इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ शहर में हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए लगातार गंभीर प्रयास कर रहा है।
