डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई
माननीय डॉ. दिनेश शर्मा जी, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री, को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का माननीय उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर विराम-5 के समस्त निवासियों तथा मेरी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार डॉ. दिनेश शर्मा की नियुक्ति अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल के रूप में उस तिथि से प्रभावी होगी, जिस दिन वह अपने पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
इस अवसर पर मुझे विशेष प्रसन्नता के साथ 5 अगस्त 2016 का वह महत्वपूर्ण अवसर स्मरण हो रहा है, जब आपने लखनऊ स्थित मेरे निवास की छत पर स्थापित लखनऊ के प्रथम रूफटॉप सोलर संयंत्र का औपचारिक उद्घाटन किया था।
उस समय अक्षय ऊर्जा के विस्तार, कार्बन उत्सर्जन में कमी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जो संकल्प लिया गया था, वह आज निरंतर आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश का अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
आपके दूरदर्शी नेतृत्व और पर्यावरण-अनुकूल विकास के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़ी स्मृतियां आज भी हमारे लिए प्रेरणादायक हैं। विश्वास है कि राष्ट्रसेवा की इस नई जिम्मेदारी के माध्यम से आपके अनुभव और नेतृत्व का लाभ अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के विकास को भी मिलेगा।
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि राष्ट्रसेवा के इस नवीन दायित्व में आपको शक्ति, सामर्थ्य, उत्तम स्वास्थ्य, सफलता एवं यश प्रदान करें। आपके कुशल नेतृत्व में अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करे।
सादर एवं स्नेह सहित
प्रो. भरत राज सिंह
पर्यावरणविद् एवं महानिदेशक (तकनीकी)
स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेस, लखनऊ
एवं परिवार
