प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 76वें जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई, पेंशनरों की मांग पर न्याय की अपेक्षा

Heartfelt congratulations to Prime Minister Narendra Modi on his 76th birthday; expectations of justice regarding the pensioners' demands.
 
nsnsns
ऐतिहासिक महत्व के इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधान सेवक एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी को 76वें जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन स्वस्थ, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर समर्पित रहे।
एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी एवं पेंशनर-कवि के रूप में मेरी प्रधानमंत्री जी से एक विनम्र और न्यायोचित मांग है कि पेंशन व्यवस्था में समानता और न्याय के विषय पर भी विचार किया जाए। इसी भावना को मैंने निम्न छंद के माध्यम से व्यक्त किया है—

एक छंद
सेवक प्रधान देश के, गरीबों के मसीहा,
मोदी जी, है प्रश्न एक—उत्तर तो दीजिए।
आपके जो सांसद हैं, जनसेवक कहलाते,
हम पेंशनरों की ओर भी थोड़ा सा पसीजिए।
दो-दो, तीन-तीन पेंशन की चर्चा जो होती,
उसमें हमारी वंचना भी दूर कर दीजिए।
जूते उनके कराएं पालिश या सेवा में हों जो,
उनके लिए भी न्याय का कोई मार्ग कीजिए।
समानता और न्याय का हो सबके लिए विधान,
पेंशनरों की पीड़ा पर भी ध्यान दीजिए।
जैसे ‘एक देश, एक कानून’ की बात कही जाती,
वैसे ही पेंशन में न्याय का कदम उठाइए।

Tags