बलरामपुर में शुरू हुई “हेलो डॉक्टर, गुड मॉर्निंग” पहल, अब वीडियो कॉल से होगी डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित

“Hello Doctor, Good Morning” initiative launched in Balrampur; doctors' presence will now be ensured through video calls
 
बलरामपुर में शुरू हुई “हेलो डॉक्टर, गुड मॉर्निंग” पहल, अब वीडियो कॉल से होगी डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित
बलरामपुर।  जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और चिकित्सकों की समय पर मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए बलरामपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने एक नई व्यवस्था लागू की है। इस अनोखी पहल को “हेलो डॉक्टर, गुड मॉर्निंग” नाम दिया गया है।

इस नई प्रणाली के तहत अब हर सुबह जिले के सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात डॉक्टरों से व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है। वीडियो कॉल के जरिए डॉक्टरों को “गुड मॉर्निंग” कहकर अभिवादन किया जाता है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि वे समय से अपने कार्यस्थल पर मौजूद हैं या नहीं।

सीएमओ ने बताया कि इस प्रयास से स्वास्थ्य संस्थानों में अनुशासन और जवाबदेही को बढ़ावा मिलेगा। समय पर चिकित्सकों की उपलब्धता से मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिलेगी और विभागीय कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
शासन के निर्देशों के अनुरूप इस पहल को पूरे जनपद में लागू किया जा रहा है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सहज और भरोसेमंद बनाया जा सके।

Tags