कानपुर में निकलेगी भव्य हिंदू राष्ट्र पदयात्रा, शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला

A grand Hindu Rashtra Padyatra will be organised in Kanpur, National President Hindu Dev Prakash Shukla will participate.
 
A grand Hindu Rashtra Padyatra will be organised in Kanpur, National President Hindu Dev Prakash Shukla will participate.

कानपुर नगर।
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आव्हान पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी – नेशनल वालंटियर भाजपा द्वारा एक व्यापक हिंदू राष्ट्र पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा भारत को वैदिक सनातन हिंदू राष्ट्र बनाने की भावना और संकल्प के साथ निकाली जाएगी। यह पदयात्रा 16 नवंबर 2025 को घंटाघर से पनकी मंदिर, कानपुर नगर तक प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगी।इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला विशेष रूप से शामिल होंगे।

मुख्य अतिथि एवं प्रमुख पदाधिकारी

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष: हिंदू देव प्रकाश शुक्ला

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ): श्रीमती रोशनी शुक्ला

  • राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष: विशाल कुमार

  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पदयात्रा संयोजक: राजीव जायसवाल

  • प्रदेश अध्यक्ष, जिले की इकाइयों के वरिष्ठ पदाधिकारी

  • उन्नाव एवं कानपुर नगर की पूरी टीम

  • महिला प्रकोष्ठ की सैकड़ों कार्यकर्ता एवं बहनें

पदयात्रा की रूपरेखा

  • तारीख: 16 नवंबर 2025

  • स्थान: घंटाघर से पनकी मंदिर, कानपुर नगर

  • समय: प्रातः 10 बजे से

संगठन का उद्देश्य

राष्ट्रीय युवा वाहिनी का ध्येय —“भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र के आदर्शों की ओर अग्रसर करना, गौ सेवा को बढ़ावा देना, नारी सशक्तिकरण, शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से समाज में जागृति लाना तथा धर्म रक्षा के लिए एकता स्थापित करना।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने कहा—यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन धर्म की चेतना को पुनर्जीवित करने का संकल्प है। हम सभी मिलकर भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र के पथ पर आगे बढ़ाएंगे।”जय श्री राम | जय सनातन धर्म | जय युवा वाहिनी

राष्ट्रीय युवा वाहिनी – नेशनल वालंटियर भाजपा

Tags