हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव: लोक कला संस्कृति धरोहर को बचाए रखना हमारा कर्तव्य है: विधायक राजेश्वर सिंह

Hindustan Handicraft Festival: It is our duty to preserve folk art and culture heritage: MLA Rajeshwar Singh
 
Hindustan Handicraft Festival: It is our duty to preserve folk art and culture heritage: MLA Rajeshwar Singh
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)।स्मृति उपवन में चल रहे माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरोजिनी नगर मा० डॉ० राजेश्वर सिंह एवं विधायक गौरीगंज  राकेश प्रताप सिंह व पूर्व विधायक गौरीगंज चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी महोत्सव अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह व गुंजन वर्मा ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।  

विधायक  राजेश्वर सिंह ने ने महोत्सव अध्यक्ष प्रताप सिंह को सराहा और बताया कि विलुप्त हो रही सभ्यता संस्कृति को हस्तशिल्प के माध्यम से पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है । ऐसे कार्यक्रम होने से पर्यटन को को बढ़ावा मिलता है और हम सब आपके साथ हैं। सांस्कृतिक संध्या में सांई सेवा रक्तदान ग्रुप अनिता चंडोक के संयोजन में  मंगलम मंगलम...अंतरा ने डोल बाजे... गीत वैष्णवी ने प्रस्तुति देकर आरंभ किया। तेरी बातों में उलझा जिया... अनन्या ने और आराध्या सिंह भोजपुरी गीत की माला से पिरोया। सांस्कृतिक रंगमंच से नगाड़ा नगाड़ा... गाने पर सुदीक्षा ने आज की रात सिद्धि डांस प्रस्तुत कर बांधा समां।

अनूप जलोटा अकैडमी शिवांगी बाजपेई के संयोजन में भजन और भक्ति का खूब संयोग रहा सर्वप्रथम में श्री राम स्तुति के बाद हनुमान चालीसा से श्रोता हुए भाव विभोर। देवासी, अभ्या, जसिता, काव्या, शानवी और प्रियांशी ने डांस की प्रस्तुति दी वही वोकल में सार्थक, राहुल, विक्रांत, आदित्य, अभिजीत और रविंद्र। कार्यक्रम के अगले सोपान में ध्वनि फाउंडेशन निर्देशक  ऋचा तिवारी संयोजन में अद्विति, अंकिता,ओश्निक द्वारा गणेश वंदना एवं शिव स्तुति करके सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। दित्य तिवारी, अर्शिता ने राम आएंगे गीत प्रस्तुत किया वही कृष्ण ठुमरी अद्विति, अंकिता, ओशनिक गीत गाए। अगले क्रम में सूफी नृत्य अनन्या भट्ट एवं आफरीन आफरीन गाने पर डांस प्रस्तुत कर अंकिता ने वाह वाही पाई दित्या ,अर्शिता ,अद्विति,ओश्निक,पीहू और गरबा नृत्य कर ओशनिक अद्विती अंकिता ने समां बांधा। इस अवसर पर महोत्सव समिति के रणवीर सिंह ,विनय दुबे,मोनालिसा,मनोज सिंह चौहान,हेमू चौरसिया उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदीप शुक्ला और मनीष पण्डित ने किया।

Tags