हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव 2025 : ‘ये शाम मस्तानी’ पर झूमे दर्शक

Hindustan Handicrafts Festival 2025: Audience enthralled by 'Yeh Shaam Mastani'
 
Hindustan Handicrafts Festival 2025: Audience enthralled by 'Yeh Shaam Mastani'

24 नवंबर 2025, लखनऊ।  कानपुर रोड, आशियाना स्थित स्मृति उपवन में चल रहे माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव 2025 में बुधवार की सांस्कृतिक संध्या सुरों और तालियों की गूंज से यादगार बन गई।

संध्या का शुभारम्भ अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, गुंजन वर्मा एवं हेमू चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पाँचवें सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सुरमई प्रस्तुतियों के साथ हुई, जिसमें मोहम्मद उस्मान सिद्दीकी और उनकी टीम ने अपनी मधुर आवाज़ से महोत्सव में नई ऊर्जा भर दी।

Bsnen

कार्यक्रम का आगाज़ प्रसिद्ध गीत “ये शाम मस्तानी…” से हुआ, जिसे उस्मान सिद्दीकी, अभिषेक द्विवेदी और अभिनव पांडे ने अपनी खनकती आवाज़ों से सजाया। आगे “आज की रात मेरे दिल की सलामी ले ले…” प्रस्तुति को अक़दस क़ुरैशी ने खूबसूरती से गाया।

अंकिता सिंह ने “आपके प्यार में हम संवरने लगे…”, जबकि अभिषेक ने “मेरे दिल में आज क्या है…” गीत से दर्शकों से खूब सराहना प्राप्त की।
कार्यक्रम के अगले चरण में विनी शर्मा ने “हर किसी को नहीं मिलता प्यार जिंदगी में…” गीत प्रस्तुत किया। वहीं उस्मान सिद्दीकी और अंकिता सिंह की युगल प्रस्तुति “महबूब मेरे…” ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया।
Snnen
महोत्सव में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से मयूरी लोक कला मंच द्वारा लोकगीत और लोकनृत्य की विविध प्रस्तुतियाँ हुईं। इस टीम में दल नेता रमेश कुमार उर्फ अंश, प्रांजलि पटेल, सिमरन, आरोही व सीमा वर्मा सहित समूह के कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में महोत्सव समिति से रोली सिंह चौहान, मोनालिसा, मनोज सिंह चौहान समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूरी संध्या का संचालन प्रदीप शुक्ला ने दक्षता से किया। यह सुरमयी शाम दर्शकों को एक यादगार अनुभव देकर समाप्त हुई।

Tags