हिन्दुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव : ए.एम. पोएट्री हाउस के तत्वावधान में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा, साहित्य और हास्य से गुंजायमान हुई शाम

Hindustan Handicrafts Festival: A Kavi Sammelan and Mushaira, organised by AM Poetry House, filled the evening with literature and humour.
 
Hindustan Handicrafts Festival: A Kavi Sammelan and Mushaira, organised by AM Poetry House, filled the evening with literature and humour.

लखनऊ, 26 नवंबर 2025:  स्मृति उपवन, आशियाना में आयोजित हिन्दुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की सातवीं सांस्कृतिक संध्या साहित्यिक रंग में रंगी नजर आई। मां गायत्री जन सेवा संस्थान और नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस विशेष शाम का शुभारंभ अरुण प्रताप सिंह, गुंजन वर्मा, रणवीर सिंह और हेमू चौरसिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण के रूप में ए.एम. पोएट्री हाउस के तत्वावधान में और सूर्य शौर्य के संयोजन में भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया। संस्थापक अलीशा मेराज खान व अतुल कृष्ण पांडेय ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम की शुरुआत की। संतोष सिंह, राम किशोर मस्ताना और गौरव द्वारा प्रस्तुत काव्य पाठ पर श्रोताओं ने जोरदार उत्साह के साथ तालियां बजाईं।

कवियों और शायरों ने बांधा समां

कार्यक्रम में मंच सजाने वाले प्रमुख कवि एवं शायर रहे—गौरव गर्व, ओसामा महमूद, शादाब समर, सुभाष चंद्र यादव, रतन पाल सिंह, बैरागी महाकाल, नीरज चौरसिया, डॉ. आरती दुबे, डॉ. प्रिया ठाकुर और रुद्रांश श्रीवास्तव।
इन सभी की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने बार–बार “वाह-वाह” कर उनकी हौसला-अफजाई की।

लोक गीत और सुरों की मनमोहक प्रस्तुति

महोत्सव में संस्कृति विभाग के राष्ट्रीय लोकगायक एस.पी. चौहान ने सूफियाना और लोकधुनों से माहौल को जीवंत कर दिया। उनके साथ सोनू नियाजी (ऑर्गन), मुन्ना (पैड) और नौशाद (ढोलक) ने सुरों का संगम प्रस्तुत किया।तत्सत सेवा संस्थान, सीतापुर से आए कलाकारों—अभय श्रीवास्तव, अम्बर श्रीवास्तव, यस्वी चौरसिया, आरुषि अग्रवाल, अग्रिम शुक्ला, संदीप कुमार, कविता और शिवानी—ने देशभक्ति और मधुर गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया। "ये मेरे प्यारे वतन...", "सुहानी चांदनी रातें..." जैसी प्रस्तुतियों ने महोत्सव को यादगार बना दिया।आयती ने "सात समुंदर पार..." पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि मोना, नितिन और सुशील ने अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

uiopiu

बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने लूट ली वाहवाही

स्वामी विवेकानंद बाल शिक्षा केंद्र के बच्चों ने “नन्हा मुन्ना राही हूं”, “संदेशे आते हैं”, “देश रंगीला” आदि गीतों पर शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।यह संस्थान डॉ. ज्योति बाजपेई (अध्यक्ष) और अर्चना शर्मा (सचिव), सुमित रानी महिला कल्याण समिति के माध्यम से बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराता है।

प्रमुख अतिथि एवं आयोजन समिति की उपस्थिति

इस सांस्कृतिक संध्या में महोत्सव समिति से रोली सिंह चौहान, मोनालिसा, मनोज सिंह चौहान और रोली जयहवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रदीप शुक्ला ने किया।

Tags