हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मॉडलिंग और लोकगीतों से सजी शानदार शाम

Hindustan Handicrafts Festival: A spectacular evening filled with cultural performances, modelling and folk songs
 
Hindustan Handicrafts Festival: A spectacular evening filled with cultural performances, modelling and folk songs

लखनऊ, 1 दिसंबर 2025। स्मृति उपवन में माँ गायत्री जन सेवा संस्थान और नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शुरू हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद कल्पना वर्मा, आयोजक अरुण प्रताप सिंह, गुंजन वर्मा, रणवीर सिंह और हेमू चौरसिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में नवी अकैडमी के छात्र-छात्राओं ने संगीत और नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। अकैडमी की निदेशक शिल्पा सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और अभिव्यक्ति कौशल को नई दिशा मिलती है।

नृत्य और संगीत से बंधा समां

कथक भजन “ब्रज भजे…” पर जयंश्री, मीठी यादव, विहाना राय, संगवी सिंह और आराध्या पांडेय ने मनमोहक प्रस्तुति दी।“झांसी की रानी” गीत पर वेदिका राय के नृत्य ने खूब सराहना बटोरी, वहीं शनाया सिंह और आराध्या पांडेय की जुगलबंदी दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रही।

Hindustan Handicrafts Festival: A spectacular evening filled with cultural performances, modelling and folk songs

कल्चरल मॉडलिंग में दिखा ग्लैमर

सांस्कृतिक मॉडलिंग में नीलांशी अस्थाना, निहारिका, अंजलि, नंदनी, भावना, रोली सिंह चौहान, रुचि गौरी, अर्चना और सरिता रावत ने रैंप पर अपनी अदाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

fgf

ग्रुप डांस और कथक की अद्भुत प्रस्तुतियाँ

ग्रुप डांस “चक-चक…” में स्वाति रावत, अनिका प्रधान, अक्षित सिंह, नैना वर्मा, पार्थ चौहान और रागिनी कुमारी ने शानदार तालमेल दिखाया।कथक की एक और प्रस्तुति विहाना राय, जयंश्री, आराध्या पांडेय और मीठी यादव ने दी, जिसकी कोरियोग्राफी प्रियांशु कन्नौजिया, मौसमी भारती, शिल्पा सिंह और निहारिका ने तैयार की।

hhh

फ्यूजन डांस और लोकगीतों ने बढ़ाया आकर्षण

स्वरधारा म्यूजिक एंड डांस अकादमी की ओर से वेदांशी, समृद्धि, जयश्री, अनुश्री और अविका ने फ्यूजन नृत्य प्रस्तुत कर महोत्सव में ऊर्जा भर दी।शाम का मुख्य आकर्षण रही सूचना विभाग से जुड़ी प्रसिद्ध लोकगायिका दीपिका मिश्रा, जिन्होंने

  • “जगदम्बा घर में दिआना बार आई हो…”,
  • “हिंदुस्तान महोत्सव धुमायो राजा जी…”,
  • और पटना का लोकप्रिय लोकगीत “बैदा बोलाई दा…”
  • गाकर उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

fgf

कार्यक्रम में रही गरिमामयी उपस्थिति

महोत्सव समिति के मोनालिसा, रोली जायसवाल, मनोज सिंह चौहान, रोली सिंह और विवेक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।मंच संचालन प्रदीप शुक्ला ने किया, जबकि सहसंचालन विजय ने संभाला।

Tags