हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में छाई ब्रज की होली और राजस्थानी लोक नृत्य की धूम

The festival of Hindu Handicrafts celebrated with the festivities of Braj Holi and Rajasthani folk dance.
 
The festival of Hindu Handicrafts celebrated with the festivities of Braj Holi and Rajasthani folk dance.
लखनऊ,  नवंबर 2025: स्मृति उपवन में चल रहे माँ गायत्री जन सेवा संस्थान और नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की शाम रंगों, संगीत और संस्कृति के उल्लास से भर उठी। मध्यान्ह सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने जमकर ठहाके लगाए, जबकि सांस्कृतिक संध्या में लोक नृत्य और गीतों ने समूचे वातावरण को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक अरुण प्रताप सिंह, गुंजन वर्मा, रनवीर सिंह और हेमू चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आस द कल्चर सोसायटी की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में कवियों की प्रभावशाली रचनाओं ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

l]pl[
संयोजिका प्रतिभा श्रीवास्तव और संचालिका डॉ. सुधा मिश्रा के निर्देशन में हुए काव्य पाठ में आलोक रावत, डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. सुरभि सिंह, अटल नारायण, शशि नारायण त्रिपाठी, अनुराग मिश्रा, दीपक दीक्षित, पूजा श्रीवास्तव, मधु पाठक, दीपक शर्मा सार्थक, मयंक शुक्ला और दिव्यांशु की प्रस्तुतियों ने दर्शकों में ऊर्जा भर दी।

इसके बाद ध्वनि फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्देशन रिचा तिवारी ने किया। मंच पर गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद मितवा सेमी क्लासिकल, राम आएंगे, विष्णु वंदना, पंजाबी लोक नृत्य, ब्रज की होली और राजस्थानी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

लोकगीत प्रस्तुति में सोनी श्रीवास्तव, अमन और शक्ति श्रीवास्तव के गीतों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।दित्या तिवारी, अर्शिता, अश्वि माहेश्वरी, नव्या प्रकाश, ओश्निक, अर्शजोत, गनीव और नियारा ने भी अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव की शोभा बढ़ाई। आगे, पूजा साहनी के संयोजन में आयोजित नृत्य-गायन कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

  • वैष्णवी राजपूत – कांटा लगा

  • काव्य अवस्थी – घर मोरे परदेसिया

  • अनुष्का – आजा नचले

इसके अलावा सतीश, जानवी, किंजल, तेजस, माही, भूमि, गीता, स्वाति और आनवी वर्मा की प्रस्तुतियों ने मंच को जीवंत बनाए रखा।गायिका मोहनी ने प्यार के कागज़ पे गीत गाकर श्रोताओं की भरपूर तालियां बटोरीं।महोत्सव के दौरान मोनालिसा, रोली सिंह, मनोज सिंह चौहान, रोली जायसवाल और विवेक सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदीप शुक्ला ने संभाला।

Tags