हिंदुстан हस्तशिल्प महोत्सव 2025 का गंगा आरती के साथ भव्य शुभारंभ
इस आयोजन का उद्देश्य — एक भारत, श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाना, भारतीय लोककला और लोकसंस्कृति को संरक्षित करना तथा हस्तशिल्प उद्योग को रोज़गार और व्यापार के नए अवसर प्रदान करना है।
वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों व गणमान्य अतिथियों ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद (राज्यसभा) एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, एमएलसी पवन सिंह चौहान, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, एमएलसी मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष महिला आयोग अपर्णा यादव, महापौर सुषमा खर्कवाल, सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रतिष्ठित हस्तियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं” — डॉ. दिनेश शर्मा
उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने संस्था के निरंतर सामाजिक योगदान की सराहना की।
-
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि संस्था वर्षों से समाजहित में प्रेरणादायक कार्य कर रही है, जो लोगों को मार्गदर्शन देता है।
-
विधानसभा सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि सरकार हस्तशिल्प एवं कारीगरों को सशक्त करने के लिए निरंतर काम कर रही है और यह महोत्सव उन प्रयासों को और मज़बूत बनाता है।
-
पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने संस्था की सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को राष्ट्रीय हित में महत्वपूर्ण बताया।
देशभर से पहुंचे हस्तशिल्प, लोककला और पारंपरिक उत्पाद
आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, गुंजन वर्मा और हेमू चौरसिया ने बताया कि महोत्सव में भारत के विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प, वस्त्र, फर्नीचर, संगमरमर की कलाकृतियाँ, कालीन, ड्रायफ्रूट्स, घरेलू सामान और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं।
महोत्सव में—
• स्वदेशी झूले
• फिश टनल
• गेम ज़ोन
• सेल्फी प्वाइंट
• और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
भी दर्शकों को आकर्षित करेंगी।
परिसर में सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता व अन्य सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है।
सांस्कृतिक मंच—भारतीय लोककला को पुनर्जीवित करने की पहल
गुंजन वर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक मंच को सभी कलाकारों के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। मंच पर
• लोकनृत्य
• संगीत
• नाट्य प्रदर्शन
• बच्चों व युवाओं के कार्यक्रम
आयोजित किए जाएंगे।
साथ ही, चिकित्सक, अधिवक्ता, साहित्यकार, समाजसेवी और व्यवसायियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
22 नवम्बर को सरोजिनी नगर युवा उत्सव, यो यो हनी सिंह का लाइव कंसर्ट
अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि 22 नवम्बर को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के सौजन्य से युवा उत्सव सरोजिनी नगर आयोजित होगा। इसमें यो यो हनी सिंह का लाइव कंसर्ट होगा। प्रवेश केवल पास धारकों को ही मिलेगा।
आयोजन समिति
कार्यक्रम में मनोज सिंह चौहान, रोली जायसवाल, मोनालिसा, अमित तिवारी, संदीप शुक्ला, नीलम श्रीवास्तव, कुंवर अंशुमान सिंह, ठाकुर राम सिंह, सूरज जैसवानी, सत्य शरण सिंह, प्रदीप शुक्ल, रोली सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह, प्रखर सिंह, विजय गुप्ता, गोविंद और नीरज यादव सहित पूरी टीम उपस्थित रही।
