HM Lucknow Award: आईएचएम लखनऊ को मिला 'वर्ष का सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट संस्थान' सम्मान, FHRAI के 56वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिली बड़ी उपलब्धि
IHM Lucknow Best Hospitality Management Institute: हॉस्पिटैलिटी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM), लखनऊ को फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन्स ऑफ इंडिया (FHRAI) द्वारा 'बेस्ट हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ द ईयर' के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। वाराणसी के होटल ताज गंगेज में 21 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित FHRAI के 56वें वार्षिक सम्मेलन में संस्थान को यह गौरव हासिल हुआ।
अनंत काशी' थीम पर आयोजित हुआ 56वां FHRAI सम्मेलन
इस वर्ष के राष्ट्रीय अधिवेशन का मुख्य विषय "अनंत काशी: Leading the Future of Tourism through Spirit, Culture, Cuisine, and Craft" रखा गया था। सम्मेलन में देश-विदेश से पर्यटन, संस्कृति, हॉस्पिटैलिटी और एविएशन सेक्टर से जुड़े 1,400 से अधिक विशेषज्ञों और उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह, केंद्रीय पर्यटन सचिव श्री भुवनेश कुमार (IAS) तथा NCHMCT के सीईओ श्री ज्ञान भूषण (IES) सहित कई शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
प्राचार्या और फैकल्टी के विज़न का परिणाम
आईएचएम लखनऊ के प्रधानाचार्य श्री नीलेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने संस्थान की ओर से मंच पर यह सम्मान स्वीकार किया ह सम्मान उत्तर प्रदेश के पर्यटन सचिव व संस्थान के अध्यक्ष श्री अमृत अभिजात (IAS) के उस दूरदर्शी दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसके तहत पाठ्यक्रम और इंडस्ट्री की व्यावहारिक जरूरतों के बीच मजबूत तालमेल स्थापित किया गया है।संस्थान प्रबंधन ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय कॉलेज के समर्पित शिक्षकों, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की निरंतर मेहनत को दिया।
