महाराणा प्रताप छात्रावास में 15 मार्च को सजेगी होली की महफ़िल, तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक
आपसी सहयोग से मनेगा रंगों का उत्सव
अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी कार्यक्रम के हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई। महामंत्री इन्दू भूषण जायसवाल द्वारा रखे गए 15 मार्च के समारोह के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। डॉ. रंजन ने बताया कि यह आयोजन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के आपसी सहयोग से संपन्न होगा। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, व्यापारियों और समाजसेवियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।
समाजसेवी सपा नेता डॉ भानु तिवारी का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में युवा सपा नेता और समाजसेवी डॉ. भानु तिवारी का सम्मान रहा। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान से अभिभूत डॉ. तिवारी ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए छात्रावास के विकास और बच्चों के भविष्य के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
इनकी रही उपस्थिति
बैठक में वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन प्रमुख सचिन जी, उपाध्यक्ष रमेश पहवा, प्रचार प्रमुख अखिलेश्वर तिवारी और सह प्रचार प्रमुख रामकुमार मिश्र ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर जय सिंह, विजय श्रीवास्तव, वेद प्रकाश मिश्र, विरेन्द्र सहित अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।
