Powered by myUpchar

फूलो की खेली होली, गीत संगीतो की रही धूम

Holi was played with flowers, music and songs were a hit
 
Holi was played with flowers, music and songs were a hit
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)। लखनऊ व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम द गोल्डेन सेलब्रेशन, मन्दिर मार्ग महानगर लखनऊ में सम्पन्न हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ मिश्र एवं मंच का संचालन पवन मनोचा जी ने किया।


लखनऊ व्यापार मण्डल के युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी के नेत्रत्व में युवा टीम द्वारा सभी आए हुए व्यापारियों को अंग वस्त्र में माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. बनवारी लाल कंछल प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिध मंडल रहे।


 अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र एवं वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता जी ने व्यापार मण्डल के संरक्षक सदस्य राजकुमार वत्रा गनेश कुमार अग्रवाल एवं विजय कुमार छाबड़ा को स्मूति चिन्ह, अंग वस्त्र माला पहनाकर स्वागत कियाइसी के साथ व्यापारी समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 60 व्यापारियों को व्यापारी रत्न सम्मान का स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि यह व्यापारी हमारे व्यापारी समाज के उत्थान हेतु दिन रात तत्पर्य रहते है इनको आज व्यापारी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।


    पवन मनोचा जी ने कहा कि यह हमारे व्यापारी समाज के भामासाह स्तम्भ है जिन्होंने व्यापारी समाज एवं व्यापार मण्डल को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का कार्य कर रहें है हम इनका सम्मान करके गौरावनित महशूस कर रहें है।
    चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं अनिल विरमानी जी ने सभी उपस्थिति व्यापारियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। 


अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र एवं वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, महामंत्री विनोद अग्रवाल, अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा, सुहैल हैदर अल्वी जितेन्द्र सिंह चैहान, अभिषेक खरे, शशि प्रकाश शुक्ला, सुशील तिवारी, मनीष कुमार वर्मा, रामकुमार वर्मा, सौरभ तिवारी, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं व्यापारियों से फूलों की होली खेली एवं एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाऐं दी।


    आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, संसदीय महामंत्री विनोद अग्रवाल, महामंत्री अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा, अभिषेक खरे, सुहैल हैदर अल्वी, जितेन्द्र सिंह चैहान, शशि प्रकाश शुक्ला, सुशील तिवारी, सौरभ तिवारी, मनीष कुमार वर्मा, सतीश अडवाड़ी, अनिल विरमानी, अनिल बजाज, अशोक मोतियानी, भारत भूषण गुप्ता, राकेश छाबड़ा, रामकुमार वर्मा, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, रमेश मिश्र, प्रशान्त भाटिया, उत्तम कपूर, राजीव अग्रवाल, इन्द्रजीत सिंह, देव कुमार शुक्ला, सतपाल सिंह मीत,नीरज जौहर, सतनाम सिंह, मनीष वर्मा, निर्मल सिंह, सुरेश कुमार, श्याम मूर्ति गुप्ता, विनोद महेश्वरी, रामप्रकाश गुप्ता, विशाल अग्रवाल, लोकराम अग्रवाल, अमित अग्रवाल, ई. अजय कुमार सक्सेना, जी.एस.सेठी, विनय शुक्ला, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, अरविन्द पाठक, सुमित गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, के साथ सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Tags