होली मिलन समारोह मातृछाया वृद्धाश्रम

Holi Milan Celebration – Matrichhaya Old Age Home
 
Holi Milan Celebration – Matrichhaya Old Age Home

आज संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल एवं चंद्रा विकास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मातृछाया वृद्धाश्रम में होली का पावन पर्व अत्यंत प्रेम, उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम में निवास कर रहीं वृद्धा एवं मानसिक रूप से कमजोर माताओं के साथ गुजिया बाँटी गई, गुलाल लगाया गया, पापड़ खिलाए गए तथा सभी ने मिलकर नृत्य व संगीत के साथ होली का पर्व मनाया। पूरा वातावरण प्रेम, अपनत्व और संवेदनशीलता से परिपूर्ण रहा।

ये वे माताएँ हैं जिनका कोई अपना नहीं है, जिन्हें जीवन के इस पड़ाव पर अकेलापन झेलना पड़ रहा है। ऐसे में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल एवं चंद्रा विकास फाउंडेशन द्वारा उनके साथ होली मनाना उनके लिए भावनात्मक संबल और अपनत्व का संदेश बना। वृद्धा माताओं के चेहरों पर आई मुस्कान इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रही।

कार्यक्रम में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की महिला प्रकोष्ठ टीम की विशेष सहभागिता रही। गीता गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष), रुचि सिंह (महिला अध्यक्ष, चंद्रा विकास फाउंडेशन एवं नगर वरिष्ठ अध्यक्ष), मान्या सिंह, अपर्णा सिंह, सुनीता चटर्जी (जिला अध्यक्ष), उजमा ठाकुर गंज इकाई अध्यक्ष, ज्योति तिवारी (नगर उपाध्यक्ष), सविता जी, मानसी जी, खुशबू केशरवानी, पारुल मोहन (प्रदेश अध्यक्ष) तथा राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे जी सहित समस्त महिला टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
सभी महिलाओं ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया और वृद्धा माताओं के जीवन में कुछ पल की खुशियाँ भरने का प्रयास किया। यह आयोजन समाज में संवेदनशीलता, सेवा और मानवता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।

Tags