रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी इंदिरा नगर द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

Holi Milan function organised by Resident Welfare Society Indira Nagar
 
Holi Milan function organised by Resident Welfare Society Indira Nagar
लखनऊ। वसुंधरा एन्क्लेव फेज-1, सेक्टर-11 इंदिरा नगर, लखनऊ में रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कॉलोनी निवासियों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मिलकर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया।
कॉलोनीवासियों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है और सामाजिक रिश्तों में मजबूती आती है। कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई तथा फाग-गान मंडली ने पारंपरिक होली गीतों से माहौल को रंगमय बना दिया। महिलाओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी नृत्य, होली गीत और भक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों के कार्यक्रम का संचालन निहारिका श्रीवास्तव और मनु श्रीवास्तव ने किया।

Sbsbbs

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. अलका सिंह, गीता सैनी, रंजना श्रीवास्तव, नीलम राय, रीना राय, रोशनी सेठ, रोली गुप्ता, दीप्ति सैनी, सागरिका मिश्रा, नमिता मिश्रा, अमृता श्रीवास्तव, इशिता शुक्ला, विद्या वाजपेई, संजना वाजपेई, रेनू राय, कमलेश सेठ, सोनी सेठ, कुसुम द्विवेदी, नूतन श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, संध्या यादव, सीमा यादव, ममता गुप्ता, शीला गुप्ता, कविता सिंह, इमी श्रीवास्तव, सेतु सेठ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद राम कुमार वर्मा, सोसाइटी के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, संरक्षक जनार्दन सिंह, महासचिव वी.बी.एस. श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष बंश बहादुर यादव, कोषाध्यक्ष ओम हर्ष यादव, डॉ. (प्रो.) पी.सी. गुप्ता (मीडिया प्रभारी), अंकुर सेठ, अंकित सेठ, विजय सिंह, अनिल बाजपेयी, राजेश द्विवेदी, राजेश राय, सुधांशु सैनी, विवेक श्रीवास्तव, पी.एस. लाल श्रीवास्तव, सतीश कुमार तिवारी, आर.के. सैनी, आदिनाथ राय, गंगा सिंह, अवधेश्वर सहाय, भारद्वाज, प्रवेश राय और उत्कर्ष तिवारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags