Powered by myUpchar

आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन सम्मेलन

Holi Milan Sammelan organized by RSS
 
Holi Milan Sammelan organized by RSS
बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रमना पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य वक्ता मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह व जिला प्रचारक जितेन्द्र ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर होली मिलन समारोह का शुभारंभ किया।  कार्यक्रम के दौरान कानपुर से आए हुए कलाकारों द्वारा फगुआ लोक गीत, राधा कृष्ण झांकी आदि कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। मुख्य वक्ता प्रो. रवि शंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि होली सनातन समाज में समरसता का भाव जगाने वाला त्योहार है।

जो फाल्गुन महीने भर मनाया जाता है। रंगों का यह उत्सव समाज को एकजुट करता है। उन्होंने कहा की हमारे त्योहार अहिंसा को बढ़ावा देते हैं। साथ ही होली को विकृत करने वाली ताकतों से सावधान रहने की सलाह दी। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक ने कहा कि संघ अपने सौवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

इस अवसर पर समाज से भेदभाव मिटाने का संकल्प लेना चाहिए। स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम के बाद पारंपरिक होली गीत गाए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर, फूल की होली खेली। कार्यक्रम में जिला कार्यवाह किरीट मणि, सह कार्यवाह शैलेन्द्र, जिला संघ चालक अभिमन्यु, विभाग कार्यवाह अमित, जिला प्रचार प्रमुख मनीष गुप्ता, मुख्य मार्ग प्रमुख नील मणि, नगर प्रचारक रणवीर, नगर कार्यवाह के के सिंह, सीमा जागरण जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, राम कृपाल शुक्ला, एनएमओ जिलाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, खंड कार्यवाह श्रीदतगंज़ अनुराग पाण्डेय, संस्कार भारती जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्रा,

संस्कार भारती जिला महामंत्री राकेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष भानु प्रकाश तिवारी, सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, भाजपा नेत्री अंजली मिश्रा, शेरावाली शुक्ला, मंजू तिवारी, एमएलके महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय, श्याम मनोहर तिवारी, हरिवंश सिंह, डॉ तुलसीश दुबे, अम्बरीष शुक्ला, विकास कांत पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश सिंह, सचिन सिंह, सौरभ रत्न आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Tags