बुद्धनगर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित
Holi Milan program organized in Budhnagar
Mon, 9 Mar 2026
लखनऊ डेस्क (आर. एल. पाण्डेय)। राजधानी के बुद्धनगर में होली के पावन अवसर पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंजनी श्रीवास्तव (उपविजेता पश्चिम भाग), पार्षद विनोद कुमार यादव, वरिष्ठ नागरिक रत्नाकर जी, नवीन कुमार जी, आर. एन. उपाध्याय (आरएसएस), बुद्धनगर सोसाइटी के अध्यक्ष सत्यजीत पांडे, सचिव सतीश शर्मा, सत्येंद्र सिंह, महेंद्र पाल सिंह, अजय सिंह, राजकुमार, वरिष्ठ समाजसेवी वीर प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, दीरतेंदु तिवारी तथा अशोक मौर्य सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए होली के पर्व को मिलजुलकर मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाने की बात कही। उपस्थित लोगों ने समाज में भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
