Phoenix Palassio में ‘हॉलिडेलैंड’ की शुरुआत, अभिनेत्री Adah Sharma ने किया ‘कैंडी सिटी’ का शुभारंभ
गर्मियों की छुट्टियों को खास और यादगार बनाने के उद्देश्य से Phoenix Palassio में ‘हॉलिडेलैंड’ अभियान के तहत कैंडी थीम आधारित ‘कैंडी सिटी’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री Adah Sharma विशेष रूप से मौजूद रहीं। उनके आगमन के साथ पूरा मॉल रंग-बिरंगी रोशनी, संगीत और कैंडी थीम वाले आकर्षक सजावटी सेटअप से जीवंत नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और परिवारों के लिए कई मनोरंजक और इंटरएक्टिव एक्टिविटीज़ शुरू की गईं। कैंडी पिट, ह्यूमन क्लॉ मशीन, स्प्रिंकल स्टॉर्म बूथ, एआर फोटो ज़ोन और कैंडी पाथ हॉप गेम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चों ने उत्साह के साथ विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया, जबकि परिवारों ने फोटो और वीडियो बनाकर इस अनुभव को यादगार बनाया।
मॉल परिसर को कैंडी थीम वाले वंडरलैंड के रूप में सजाया गया है, जहां विशाल कैंडी इंस्टॉलेशन, रंगीन कैनोपी, डोनट और पॉप्सिकल थीम सेल्फी स्पॉट, कैंडी स्विंग और मिनी गोल्फ जैसे विशेष जोन तैयार किए गए हैं। यहां आने वाले लोग सोशल मीडिया के लिए आकर्षक फोटो और वीडियो भी बना रहे हैं।
‘स्प्रिंकल हंट’ और ‘स्प्रिंकल स्टॉर्म’ जैसी गतिविधियों ने बच्चों में खास उत्साह पैदा किया। वहीं एआर कैंडी लैंड फिल्टर ज़ोन में लोग कैंडी थीम फिल्टर के साथ सेल्फी और छोटे वीडियो बनाते नजर आए। ह्यूमन क्लॉ मशीन और कैंडी पूल क्षेत्र में दिनभर भीड़ देखने को मिली।
इस अवसर पर The Phoenix Mills Ltd. के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि ‘हॉलिडेलैंड’ का उद्देश्य बच्चों और परिवारों को ऐसा अनुभव देना है, जिसे वे लंबे समय तक याद रखें। उन्होंने कहा कि पूरे आयोजन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि लोग यहां आकर खुशियां साझा करें, खेलें और परिवार के साथ यादगार पल बिताएं।फीनिक्स पलासियो में ‘कैंडी सिटी’ थीम आधारित यह विशेष डेकोर और एक्टिविटी ज़ोन पूरे समर सीजन तक जारी रहेगा, जहां शहरवासी परिवार के साथ मनोरंजन और फोटो एक्सपीरियंस का आनंद उठा सकेंगे।
