माननीय अमित शाह जी ने लिया जगद्गुरु जी महाराज का आशीर्वाद संगठन के राष्ट्रसेवी उद्देश्यों की की सराहना

Honorable Amit Shah ji sought the blessings of Jagadguru ji Maharaj and praised the organization's nation-serving objectives.
 
Honorable Amit Shah ji sought the blessings of Jagadguru ji Maharaj and praised the organization's nation-serving objectives.

दिल्ली। भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह जी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के संत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगद्गुरु जी महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर माननीय अमित शाह जी ने संगठन द्वारा किए जा रहे राष्ट्रहितकारी एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा जिस निष्ठा, अनुशासन और समर्पण से भारत की सांस्कृतिक चेतना और धार्मिक मूल्यों को सशक्त कर रही है, वह न केवल प्रेरणादायी है बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम भी बन रही है।

जगद्गुरु जी महाराज ने गृह मंत्री जी को दीर्घायु और सफल कार्यकाल का आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र के रूप में पुनर्स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि संगठन पूरे देश में गौशालाओं की स्थापना, गुरुकुल एवं संस्कारशालाओं के निर्माण, महिला सशक्तिकरण, और सामाजिक एकता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने कहा माननीय अमित शाह जी से हुई यह भेंट हमारे संगठन के लिए एक प्रेरणास्रोत है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में तन-मन-धन से समर्पित है।

संस्था का उद्देश्य

“भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना — गौ माता की सेवा, गुरुकुल और संस्कारशाला की स्थापना तथा समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प।”

Tags