Aaj ka rashifal 2025 : 25 अप्रैल 2025, दिन शुक्रवार का राशिफल व भाग्यशाली अंक क्या है जानिए
आज का राशिफल : 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2082, शाका 1947, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, वैशाख मास की प्रविष्टा 13, उत्तरायण, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु, तिथि द्वादशी दोपहर 11:45 तक तदनन्तर त्रयोदशी, नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद सुबह 8:54 तक तदनन्तर उत्तराभाद्रपद, सूर्योदय 5:53 प्रातः , सूर्यास्त 6:59 सायं, राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00 तक, कल: प्रदोष व्रत, |
मेष राशिफल : आज आपका दिन खर्चीला रह सकता है। मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है और नींद आने में परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें, अन्यथा जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। अपने काम पर ध्यान दें और दूसरों के मामलों में बोलने से बचें। व्यापार में अच्छी डील मिल सकती है और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली अंक: 79%
सलाह: प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।
वृषभ राशिफल : आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है और कारोबार में वृद्धि के साथ उन्नति के अवसर भी प्राप्त होंगे। पिता और घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और परिवार के सहयोग से किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा। नौकरी में अपने काम के प्रति सजग रहें, अधिकारी वर्ग से प्रशंसा मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा।
भाग्यशाली अंक: 85%
सलाह: श्री गणेश चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा।
मिथुन राशिफल : कार्यस्थल पर अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है। संतान के कारण आर्थिक लाभ की संभावना है, लेकिन खर्चों की अधिकता मानसिक तनाव दे सकती है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है और करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छी बातचीत होगी और आपसी प्रेम और गहरा होगा।
शुभ रंग: पीला
सलाह: किसी जरूरतमंद को पीली वस्तु का दान करें।
कर्क राशिफल : आज मानहानि के संकेत हैं, इसलिए सतर्क रहें। यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म के प्रति अधिक कट्टरता से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान के मामले ठीक रहेंगे। व्यापार भी लगभग सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: लाल
सलाह: लाल रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें।
सिंह राशिफल : परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं हैं, इसलिए किसी भी बड़े नुकसान से बचने के लिए सावधानी बरतें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, जबकि प्रेम और संतान के मामले ठीक-ठाक रहेंगे। व्यापार लगभग सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: पीला
सलाह: पीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या राशिफल : रिश्तों में अनुकूलन लाने का प्रयास करें और संबंधों में सरलता बनाए रखें। भावनात्मक मामलों में धैर्य से काम लें और प्रियजनों के लिए समय निकालें। एक-दूसरे की खुशी का ध्यान रखें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। घूमने-फिरने के अवसर बन सकते हैं और मन की बात कहने से रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
तुला राशिफल : आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और धन लाभ की संभावना है। बड़ों का आशीर्वाद आपके लिए बहुत काम आएगा। माता-पिता के साथ समय बिताने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। रिश्तों में दयालुता का व्यवहार रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
वृश्चिक राशिफल : आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी करीबी से मतभेद की आशंका है, लेकिन बातचीत से स्थिति सुधर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। निवेश के फैसले सोच-समझकर लें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। गले या खांसी से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
धनु राशिफल : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
मकर राशिफल : आज आप जिम्मेदारियों का भार महसूस कर सकते हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। घर में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन स्थिति सुधरेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: ग्रे
कुंभ राशिफल : आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। घर और परिवार में खुशियाँ बनी रहेंगी। बच्चों से जुड़ी कोई समस्या हल होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आप इसका सही इस्तेमाल करेंगे। किसी खास व्यक्ति से मिलकर खुशी होगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
मीन राशिफल : आज आपको अपनी मेहनत का मीठा फल मिल सकता है। ऑफिस के काम के प्रति आपका दिन अनुकूल रहेगा और सीनियर्स आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। ऑफिस में प्रमोशन भी हो सकता है।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 7
