हाउस ऑफ जॉली का ग्लोबल धमाका: इटैलियन ब्रांड्स 'एनरिको कैसिना' और 'ओमपोरो' का किया अधिग्रहण
80 देशों तक पहुँचेगी भारतीय ब्रांड की गूँज
इन दोनों वैश्विक ब्रांड्स की मौजूदगी दुनिया के लगभग 80 देशों में है। इस अधिग्रहण के बाद हाउस ऑफ जॉली न केवल भारतीय बाजार में अपनी लीडरशिप मजबूत करेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक प्रमुख खिलाड़ी बनकर उभरेगा।
विरासत और आधुनिकता का संगम
जॉली ब्रांड की नींव आजादी से पहले (1944 में) पंडित श्री जीतेंद्र नाथ भार्गव ने रखी थी। आज आदित्य और अक्षय भार्गव के नेतृत्व में यह ब्रांड इंजीनियरिंग और डिजाइन के नए मानक स्थापित कर रहा है।

अधिग्रहण की खास बातें:
-
एनरिको कैसिना (Enrico Cassina): यह सन् 1850 में स्थापित दुनिया के सबसे पुराने डेकोरेटिव हार्डवेयर घरानों में से एक है। इटैलियन कला और नियोक्लासिकल डिजाइन के लिए मशहूर यह ब्रांड अब भारतीय ग्राहकों को लग्जरी का नया अनुभव देगा।
-
ओमपोरो (Omporo): 1946 में इटली में शुरू हुआ यह ब्रांड मेटल क्राफ्ट्समैनशिप और फर्नीचर हार्डवेयर में अपनी बारीकियों के लिए जाना जाता है।
क्वालिटी और विजन पर फोकस
हाउस ऑफ जॉली के डायरेक्टर राजेश भार्गव ने इस रणनीतिक विस्तार पर कहा हमने भीड़ के पीछे भागने के बजाय उन ब्रांड्स को चुना है जिनकी अपनी एक समृद्ध विरासत और डिजाइन दर्शन है। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को ऐसा हार्डवेयर ब्रह्मांड प्रदान करना है, जहाँ गुणवत्ता और वैश्विक सौंदर्यबोध (Global Aesthetics) का मेल हो।"
भविष्य की तैयारी
हाउस ऑफ जॉली वर्तमान में कंसील्ड हिंज, प्रीमियम हैंडल, डिजिटल लॉकिंग सिस्टम और मॉडर्न किचन फिटिंग्स जैसे उत्पादों की विशाल श्रृंखला पेश कर रहा है। आने वाले समय में कंपनी चुनिंदा साझेदारियों के माध्यम से आर्किटेक्चरल हार्डवेयर के भविष्य को और अधिक तकनीकी और टिकाऊ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
