नगर पालिका बलरामपुर में नामांतरण शुल्क में भारी छूट, जनता को बड़ी राहत
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर ने आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए नामांतरण शुल्क में व्यापक कटौती की है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के निर्देश पर लिया गया यह जनहितकारी निर्णय नगर क्षेत्र के हजारों संपत्ति धारकों के लिए सीधा लाभकारी सिद्ध होगा।
अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि नामांतरण की प्रक्रिया नागरिकों के लिए सरल, सुलभ और किफायती होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से शुल्क में युक्तिसंगत कमी की गई है, ताकि लोग बिना आर्थिक बोझ के समय पर नामांतरण करा सकें और अनावश्यक परेशानियों से बच सकें।
पूर्व में लागू नामांतरण शुल्क (मूल्य के आधार पर)
-
0 से 10 लाख तक – ₹2100
-
10 लाख से 25 लाख तक – ₹2600
-
25 लाख से 50 लाख तक – ₹4100
-
50 लाख से 1 करोड़ तक – ₹10,600
-
1 करोड़ से अधिक – ₹30,600
वर्तमान में लागू संशोधित नामांतरण शुल्क (मूल्य के आधार पर)
-
0 से 5 लाख तक – ₹1000
-
5 लाख से 10 लाख तक – ₹2000
-
10 लाख से 15 लाख तक – ₹3000
-
15 लाख से 50 लाख तक – ₹5000
-
50 लाख से अधिक – ₹10,000
क्षेत्रफल (वर्ग मीटर) के आधार पर नामांतरण शुल्क
-
1000 वर्ग मीटर तक – ₹500
-
1001 से 2000 वर्ग मीटर – ₹1000
-
2001 से 3000 वर्ग मीटर – ₹1500
-
3000 वर्ग मीटर से अधिक – ₹2500
नगर पालिका प्रशासन के अनुसार यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इससे नामांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को त्वरित एवं सुगम सेवा प्राप्त होगी।
अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस छूट का लाभ उठाते हुए अपने संपत्ति संबंधी नामांतरण कार्य समय से पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद भविष्य में भी जनहित को प्राथमिकता देते हुए ऐसे ही सकारात्मक निर्णय लेती रहेगी।
