व्यापारी से मारपीट पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल में भारी आक्रोश, पारा थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
युवा प्रकोष्ठ ने की घटना की कड़ी निंदा, पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा
व्यापार मंडल के युवा पदाधिकारियों ने इस कायराना हमले की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए पारा थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानून हाथ में लेने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर मौजूद प्रमुख पदाधिकारी और व्यापारी
इस दौरान पीड़ित व्यापारी के समर्थन में और सुरक्षा की मांग को लेकर भारी संख्या में कारोबारी थाने पहुंचे। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
-
अंगद सिंह (अध्यक्ष)
-
शिवम राजपूत (उपाध्यक्ष)
-
नमन बाजपेई (महामंत्री)
-
दीपक शर्मा (विधायक सलाहकार)
-
हरेंद्र सिंह नेगी (महासचिव)
-
अखिलेश शुक्ला (संगठन मंत्री)
-
संजीव गंगवार, सुरेश राठौड़, अंकित वर्मा, शिव शंकर विश्वकर्मा, देव वर्मा एवं अन्य स्थानीय व्यापारी।
