मानवाधिकार जनसेवा परिषद ने किया हजारों पूजित मूर्तियों का सम्मानपूर्वक विसर्जन, नागरिकों से की अभियान में सहयोग की अपील

Manavadhikar Janseva Parishad respectfully immersed thousands of consecrated idols and appealed to citizens to support the campaign.
 
ui9

लखनऊ। मानवाधिकार जनसेवा परिषद की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजित एवं खंडित मूर्तियों का सम्मानजनक ढंग से विसर्जन किया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के प्रथम चरण में एकत्रित की गई हजारों मूर्तियों का कुड़िया घाट स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल पर विसर्जन किया गया। इस दौरान परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, रेखा शर्मा, आशा सिंह और रंजीत राय उपस्थित रहे।

परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने बताया कि दीपावली पर हिंदू परिवारों में भगवान श्रीगणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। पर्व के बाद कई लोग पुरानी, पूजित या खंडित मूर्तियों तथा देवी-देवताओं के चित्रों को सड़क किनारे, पेड़ों के नीचे, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रख देते हैं। इससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और पूजा सामग्री का उचित सम्मान भी नहीं हो पाता।

इसी समस्या को देखते हुए मानवाधिकार जनसेवा परिषद ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों के सहयोग से पूजित एवं खंडित मूर्तियों तथा धार्मिक चित्रों को एकत्रित कर उनका सम्मानपूर्वक विसर्जन करने का अभियान शुरू किया है। रूप कुमार शर्मा के अनुसार, परिषद पिछले कई वर्षों से लखनऊ के अलग-अलग क्षेत्रों में संग्रह केंद्र बनाकर हजारों मूर्तियां एकत्रित करती है और निर्धारित स्थल पर विधि-सम्मत तरीके से उनका विसर्जन करती है।

मूर्ति संग्रह के लिए बनाए गए केंद्र

परिषद ने लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में मूर्तियों के संग्रह के लिए निम्नलिखित स्थान निर्धारित किए हैं:

  1. रूप कुमार शर्मा: 3/44, विवेक खंड, गोमतीनगर, लखनऊ।

  2. प्रदीप कुमार शर्मा: 4/93, विनय खंड, गोमतीनगर, लखनऊ।

  3. आशा सिंह: 6/452, विनीत खंड, गोमतीनगर, लखनऊ।

  4. सविता शुक्ला: 14/89, इंदिरा नगर, लखनऊ।

  5. रेनू तिवारी: सी-2250, इंदिरा नगर, दाना-पानी के निकट, लखनऊ।

  6. कुसुम वर्मा: कौशलपुरी, संकटमोचन मंदिर के पास, खरगापुर, लखनऊ।

नागरिकों से अभियान में शामिल होने की अपील

मानवाधिकार जनसेवा परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों में रखी पुरानी, पूजित एवं खंडित मूर्तियों और धार्मिक चित्रों को सार्वजनिक स्थानों पर न रखें, बल्कि परिषद द्वारा बनाए गए संग्रह केंद्रों तक पहुंचाएं।

अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने कहा कि जो नागरिक इस अभियान में सहयोग करना चाहते हैं, वे अपने घरों पर मूर्तियां एकत्रित कर परिषद को मोबाइल नंबर 9415001064 और 8299605742 पर सूचित कर सकते हैं। परिषद की ओर से एकत्रित मूर्तियों का कार्तिक पूर्णिमा से पहले सम्मानजनक ढंग से विसर्जन किया जाएगा।

Tags