सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में दलित-आदिवासी स्वाभिमान सम्मेलन में शामिल हुए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता

Hundreds of Congress workers participated in the Dalit-Adivasi Self-Respect Conference led by Surendra Kumar.
 
cfhf

हरदोई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव एवं बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित दलित-आदिवासी आत्मसम्मान एवं स्वाभिमान सम्मेलन में हरदोई से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर दलित और आदिवासी समाज के साथ उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके अनुसार सरकार विभिन्न मोर्चों पर विफल रही है और सर्वसमाज के साथ-साथ छात्र, युवा, किसान एवं मजदूर भी परेशान हैं।

राजेंद्र पाल गौतम ने सम्मेलन में दलित और आदिवासी समाज से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने और पार्टी की सरकार बनाने की अपील भी की।

सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों पर चर्चा

आयोजित सम्मेलन में देशभर से आए कांग्रेस के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुड़े सांसदों, मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकार, सम्मान और समानता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद एवं विचार-विमर्श किया गया।

सम्मेलन में दलित-आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संविधान की भावना के अनुरूप सामाजिक न्याय के लिए आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष विनीत वर्मा, साड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी श्रीराम अनिल, बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से देवेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, सूरज सिंह, गुड्डू कश्यप, शेषराम, रामलोटन वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags