उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

Hundreds of people joined the Congress party at the Uttar Pradesh Congress headquarters.
 
vvv
लखनऊ, 5 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, नेहरू भवन में प्रतापगढ़, सीतापुर और लखनऊ के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने सभी नए सदस्यों को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।


सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रतापगढ़ के अशोक कुमार उपाध्याय, राम मणि उपाध्याय, रमाशंकर उपाध्याय, सचिन उपाध्याय और चंद्र प्रकाश उपाध्याय, सीतापुर के रमन, राहुल साहू, हृदय पाण्डेय और उमेश मिश्रा तथा लखनऊ के विजय उपाध्याय, दिलीप कुमार मिश्रा, पवन शर्मा, अनुपम शर्मा, प्रेमलता उपाध्याय, हिमांशु तिवारी, कुंदन तिवारी, मीना गुप्ता और कीर्ति उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

snsnnd

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का अभियान और मजबूत होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में छात्रों, युवाओं, महिलाओं, बेरोजगारों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान को नए साथियों के जुड़ने से और मजबूती मिलेगी।

Tags