उन्नाव में विनोद गौतम के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की आजाद समाज पार्टी की सदस्यता

Hundreds of people joined the Azad Samaj Party in Unnao under the leadership of Vinod Gautam.
 
Zz
उन्नाव। जनपद उन्नाव के ग्राम सभा बल्लपुरवा स्थित चीते पुरवा में आजाद समाज पार्टी कांशीराम फ्रंटल कमेटी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ मंडल प्रभारी विनोद गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन एवं अध्यक्षता जिला संयोजक नरेश गौतम ने की।
सदस्यता अभियान के दौरान सैकड़ों लोगों ने अन्य दलों को छोड़कर आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

ख्य अतिथि विनोद गौतम ने कहा कि यदि व्यवस्था परिवर्तन करना है तो सत्ता में भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए आजाद समाज पार्टी की सरकार बनानी होगी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना होगा।

 dsa

 

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। किसान, मजदूर और कमेरा समाज की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं और आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। साथ ही अल्पसंख्यक समाज का धर्म के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Tags