ICC Men's T20 World Cup: अहमदाबाद की हार के बाद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल, क्या मिलेगा Sanju Samson को मौका?
कोच ने दिए बदलाव के संकेत
मैच के बाद टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच Ryan ten Doeschate ने मीडिया से बातचीत में माना कि आने वाले दिनों में संजू सैमसन का नाम चयन को लेकर चर्चा में रहेगा।उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन के सामने बड़ा सवाल यह है—क्या पिछले 18 महीनों से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भरोसा कायम रखा जाए, भले ही फिलहाल उनके बल्ले से रन न निकल रहे हों? या फिर टीम संतुलन के लिए बदलाव करते हुए संजू सैमसन को मौका दिया जाए?
कोच के अनुसार, टॉप ऑर्डर में एक अतिरिक्त राइट-हैंड बल्लेबाज होने से रणनीतिक फायदा मिल सकता है। खासकर तब, जब विरोधी टीमें भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ पार्ट-टाइम ऑफ स्पिनरों का इस्तेमाल कर रही हैं और टीम का शीर्ष क्रम दबाव में नजर आ रहा है।
अभिषेक और तिलक पर बढ़ा दबाव
कोच ने यह भी खुलासा किया कि युवा ओपनर Abhishek Sharma हाल ही में फूड पॉइजनिंग से जूझ रहे थे। लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट होने के कारण उन पर मानसिक दबाव भी बढ़ गया था।साथ ही Tilak Varma का प्रदर्शन भी उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। हालांकि कोच ने साफ किया कि यह किसी के लिए बहाना नहीं है, लेकिन लगातार असफलता किसी भी खिलाड़ी पर असर डालती है।
सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल
इस हार के बाद भारत की सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है। सुपर-8 के बचे हुए मुकाबले अब करो या मरो जैसे हो गए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट बड़े फैसले लेने के मूड में दिखाई दे रहा है। अब सबकी नजर इस पर है कि अगले मैच में क्या संजू सैमसन को मौका मिलेगा, या टीम मैनेजमेंट पुराने संयोजन पर ही भरोसा कायम रखेगा। आने वाले मुकाबले ही तय करेंगे कि भारत की विश्व कप यात्रा किस दिशा में आगे बढ़ेगी।
