हिन्दू मुस्लिम एकता और अमन-शांति की दुआओं के साथ सम्पन्न हुआ भव्य रोज़ा इफ्तार
कार्यक्रम का आयोजन Aishbagh Eidgah स्थित तैयब हॉल में किया गया। इसमें विभिन्न धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। उपस्थित लोगों ने इसे लखनऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब का जीवंत उदाहरण बताया।
इस अवसर पर Islamic Centre of India के चेयरमैन Maulana Khalid Rasheed Farangi Mahali, जश्न-ए-आजादी के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा, वेदव्रत बाजपेई, राजेंद्र सिंह बग्गा, हरपाल सिंह जग्गी, वी.बी. पांडेय, संदीप पांडेय और मो. अली साहिल सहित अनेक प्रमुख हस्तियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने एक साथ बैठकर रोज़ा इफ्तार किया और समाज में प्रेम, भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया।
इफ्तार के बाद मौलाना मुश्ताक ने रोज़ेदारों को नमाज़ अदा कराई और देश की अखंडता, सामाजिक सौहार्द तथा आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष दुआ कराई।इस अवसर पर जश्न-ए-आजादी के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और विभिन्न समुदायों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं। वहीं पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद ने कहा कि संस्था पत्रकारिता के दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारियों को भी पूरी निष्ठा के साथ निभा रही है।
एसोसिएशन के सचिव जुबैर अहमद ने कहा कि इस रोज़ा इफ्तार में सभी धर्मों के लोगों की भागीदारी इसकी सबसे बड़ी सफलता है और यह लखनऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक भी है।कार्यक्रम में एसोसिएशन के चेयरमैन अज़ीज़ सिद्दीकी, एम.एम. मोहसिन, तौसीफ हुसैन, वामिक खान, अभय अग्रवाल, संजय गुप्ता, डॉ. जफर खान, मोहम्मद इरफान, नजम अहसन और समाजसेवी आरिफ ज्वेलर्स सहित अनेक समाजसेवी, चिकित्सक, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
आयोजन में आए सभी अतिथियों का मुरलीधर आहूजा, अज़ीज़ सिद्दीकी, अब्दुल वहीद, जुबैर अहमद और तौसीफ हुसैन ने अंगवस्त्र पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रदेश में शांति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन केवल एक रोज़ा इफ्तार नहीं, बल्कि एक संदेश था — एकता, प्रेम और उस लखनऊ की पहचान का, जहाँ दिल मिलते हैं और दुआएँ सबके लिए होती हैं।
