आईआईएमए लखनऊ शाखा की आम सभा व चुनाव सम्पन्न, डॉ. बाल मुकुंद राय बने अध्यक्ष

The general assembly and elections of the IIMA Lucknow chapter have been completed, and Dr. Bal Mukund Rai has been elected as the president.
 
आईआईएमए लखनऊ शाखा की आम सभा व चुनाव सम्पन्न, डॉ. बाल मुकुंद राय बने अध्यक्ष

लखनऊ। इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएमए) लखनऊ शाखा की आम सभा की बैठक एवं चुनाव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. विक्रम आनन्द एवं डॉ. संजय मोदी की देखरेख में फैजुल्लागंज स्थित श्रद्धा पॉलीक्लीनिक पर सम्पन्न हुआ।

चुनाव से पूर्व आईआईएमए उत्तर प्रदेश की प्रभारी डॉ. सुनयना उपाध्याय ने उपस्थित चिकित्सकों को संबोधित करते हुए संगठन की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार से जुड़ी चार प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की। प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं—

iyui

  1. आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सकों को टांके लगाने, इंट्रावीनस इंजेक्शन एवं ड्रिप लगाने का अधिकार दिया जाए।
  2. एनआरएचएम में कार्यरत आयुष चिकित्सकों के मानदेय में वृद्धि की जाए।

  3. एमडी आयुर्वेद एवं एमएस आयुर्वेद के कार्यक्षेत्र का विस्तार किया जाए।

  4. आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा संचालित क्लीनिकों के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं बायो-मेडिकल वेस्ट प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त की जाए।

ghjhj

इसके पश्चात डॉ. विक्रम आनन्द एवं डॉ. संजय मोदी की देखरेख में आईआईएमए लखनऊ शाखा का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ, जिसमें निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया—

  • डॉ. बाल मुकुंद राय — अध्यक्ष

  • डॉ. स्वाति गुप्ता — उपाध्यक्ष

  • डॉ. अरुण द्विवेदी — सचिव

  • डॉ. राणा सिंह — कोषाध्यक्ष

fghtf

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा।बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. विकास सिंह, डॉ. वंशीधर वर्मा, डॉ. शिव राम, डॉ. सुधाकर, डॉ. अरुण श्रीवास्तव, डॉ. नीलम चौधरी, डॉ. शिवकांत द्विवेदी, डॉ. अनंत कृष्ण पटेल, डॉ. डॉली चंद्रा, डॉ. जयप्रकाश नारायण, डॉ. उदित छेत्री, डॉ. अनिल पांडेय, डॉ. सुशील त्रिपाठी सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे। बैठक का संचालन डॉ. नीलम चौधरी ने किया, जबकि अंत में डॉ. सुनयना उपाध्याय ने सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags