सेक्सोलॉजिस्ट क्लिनिक की आड़ में चल रहा अवैध रैकेट पकड़ा, डॉक्टर दंपति सहित कई गिरफ्तार

Illegal racket operating under the guise of a sexologist clinic busted, doctor couple and several others arrested
 
Illegal racket operating under the guise of a sexologist clinic busted, doctor couple and several others arrested
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहिया नगर क्षेत्र में पुलिस ने एक कथित सेक्सोलॉजिस्ट क्लिनिक की आड़ में चल रहे अवैध गतिविधियों के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस कार्रवाई में डॉक्टर दंपति समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, BHMS डिग्री धारक डॉक्टर कपिल कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी हेमलता गुप्ता इस क्लिनिक का संचालन कर रहे थे। आरोप है कि यहां “सेक्स ट्रीटमेंट थेरेपी” के नाम पर युवाओं से हजारों रुपये वसूले जाते थे और संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

बताया जा रहा है कि क्लिनिक में अलग-अलग कमरे बनाए गए थे, जहां कथित तौर पर महिला स्टाफ और मरीजों को लंबे समय तक रखा जाता था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई, जिसमें तीन युवतियों और कुछ ग्राहकों को भी हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में दीपक, मुईन और सोनू नामक व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वहीं, जिन युवतियों को कथित तौर पर इस कार्य में शामिल किया गया था, उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Tags