अवैध रूप से संचालित दिव्या अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, प्रशासन की सख्त कार्रवाई
Illegally operated Divya ultrasound center sealed, strict action taken by administration
Fri, 23 Jan 2026
बलरामपुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में शिवपुरा स्थित दिव्या अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उक्त अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था, जो पीसीपीएनडीटी अधिनियम एवं स्वास्थ्य विभाग के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, पटल सहायक श्री राजेश सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। संयुक्त टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया तथा संबंधित अभिलेखों की जांच की।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध रूप से संचालित किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र को बख्शा नहीं जाएगा। भ्रूण लिंग परीक्षण, बिना पंजीकरण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने तथा पीसीपीएनडीटी अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।
