Powered by myUpchar
आईएमडी का लखनऊ मौसम केंद्र सोमवार को मना रहा विश्व मौसम विज्ञान दिवस-राष्ट्र सेवा को समर्पित 150वर्ष पूर्ण

भारत में मौसम केंद्र, जिसे भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नाम से जाना जाता है, की स्थापना 15 जनवरी, 1875 को हुई थी और इसका पहला मुख्यालय कलकत्ता (अब कोलकाता) में था।
1875 में, भारत सरकार ने भारत मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की, जिसका उद्देश्य देश में मौसम संबंधी गतिविधियों का अध्ययन करना और पूर्वानुमान लगाना था।
पहला मुख्यालय:
कलकत्ता (अब कोलकाता) में था.
बाद में
1905 में मुख्यालय शिमला, 1928 में पुणे और फिर 1944 में दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया।आईएमडी मौसम संबंधी अवलोकन, मौसम पूर्वानुमान और भूकंप विज्ञान के लिए जिम्मेदार प्रमुख संस्था है।
वर्तमान में मुख्यालय नई दिल्ली में है और यह पूरे भारत और अंटार्कटिका में सैकड़ों अवलोकन केंद्र संचालित करता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 15 जनवरी, 2025 को अपनी स्थापना और राष्ट्र सेवा के 150 वर्ष पूरे कर लिये हैं।
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि
चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की स्थापना 1970 में हुई थी। इसके मुख्य कार्य हैं मौसम की निगरानी, पूर्वानुमान जारी करना, जलवायु डेटा संग्रह, चेतावनियां देना, और क्षेत्रीय मौसम सेवाएं प्रदान करना है। इन महत्वपूर्ण कार्यों के लिये यहां अतयाधुनिक डाप्लर रडार सिस्टम, मौसम पूर्वानुमान के लिये मैनुअल व आटोमैटिक आव्जरवेटरी है। मौसम केंद्र चौबीसों घंटे कार्य सक्रिय रहता है। ऊपर के वातावरण की जानकारी प्राप्त करने के लिये प्रतिदिन चार बार गैस के गुब्बारों को उपकरणों के साथ ऊपर भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि विश्व मौसम दिवस 23 मार्च को रविवार होने के कारण वे इस दिवस को सोमवार 24 मार्च को मनायेगे। इस दिन केंद्रकें सभी के लिये खुला रहेगा तधा मौसम संबंथी उपकरणों व अन्य जानकारी प्रदान करने के लिये लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक व अधिकारी लोगों का स्वागत करेंगे। साथ ही स्कूली बच्चों के समूह का संस्थान सदैव स्वागत करता है।