व्यापारी हित में तत्काल कार्रवाई, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पाल का आभार

Immediate action taken in the interest of traders; gratitude expressed to State President Abhishek Pal.
 
व्यापारी हित में तत्काल कार्रवाई, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पाल का आभार

मैं संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक पाल जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और वहां की स्थिति से मुझे अवगत कराया।

जानकारी मिलते ही मैं भी मौके पर पहुंची और पीड़ित व्यापारी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद थाना सआदतगंज के SHO एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर मामले में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित व्यापारी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही पुलिस प्रशासन से स्पष्ट रूप से कहा गया कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाए और यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस प्रशासन से यह भी आग्रह किया गया कि भविष्य में किसी व्यापारी के साथ इस प्रकार की घटना न हो और व्यापारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। व्यापारी समाज भयमुक्त वातावरण में अपना व्यवसाय कर सके, यह हमारी प्रमुख प्राथमिकताओं में है।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल हर व्यापारी के सुख-दुःख में उसके साथ खड़ा है और व्यापारी हित, सम्मान एवं सुरक्षा के लिए निरंतर अपनी आवाज उठाता रहेगा।

व्यापारी एकता—हमारी शक्ति।
व्यापारी सुरक्षा—हमारा संकल्प।

सुश्री गीता गुप्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल

Tags