राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा में महत्वपूर्ण नियुक्ति: महंत कालका नंदगिरि जी बनीं झारखंड प्रदेश प्रभारी

National Youth Brigade, National Volunteer, BJP: Important appointment – ​​Mahant Kalka Nandgiri Ji appointed as Jharkhand State In-charge.
 
National Youth Brigade, National Volunteer, BJP: Important appointment – ​​Mahant Kalka Nandgiri Ji appointed as Jharkhand State In-charge.

नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा ने संगठन विस्तार अभियान के क्रम में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने महंत कालका नंदगिरि जी को किन्नर प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

यह नियुक्ति संगठन के निरंतर विस्तार, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रसार की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि महंत कालका नंदगिरि जी अपने अनुभव, गहरी आस्था और कुशल नेतृत्व क्षमता से झारखंड प्रदेश में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगी।

संगठन का उद्देश्य और अध्यक्ष का वक्तव्य

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का मूल उद्देश्य भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना है। संगठन गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ एवं मंदिर की रक्षा करने, धार्मिक जागरण, महिला सशक्तिकरण और युवा शक्ति के राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में योगदान देने के लिए संकल्पबद्ध है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने इस अवसर पर कहा: महंत कालका नंदगिरि जी जैसे समर्पित और आध्यात्मिक व्यक्तित्व का संगठन से जुड़ना, झारखंड प्रदेश में किन्नर प्रकोष्ठ को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगा। उनका अनुभव और संगठन के प्रति निष्ठा निश्चित रूप से राष्ट्र निर्माण में उपयोगी सिद्ध होगी।”

महंत कालका नंदगिरि जी का संकल्प

महंत कालका नंदगिरि जी ने जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा मुझे संगठन ने जो विश्वास दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। मैं अपने प्रदेश में संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने का हरसंभव प्रयास करूंगी।”

बधाई देने वाले प्रमुख पदाधिकारी

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर संगठन के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने महंत कालका नंदगिरि जी को हार्दिक बधाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल थे:

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ: रोशनी शुक्ला जी

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ प्रकोष्ठ: ममता भारद्वाज जी

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ: श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा काजल किन्नर उर्फ कनकेश्वरी गिरी जी

  • समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश पदाधिकारीगण।

इस नियुक्ति से झारखंड प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों में नए जोश और समर्पण का वातावरण बनने की उम्मीद है।

Tags